Pradesh Samwad
खेल

बैडमिंटन अकादमी के अवधेश ने जीता अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी


मप्र राज्य बैडमिंटन अकादमी के उभरते हुए खिलाड़ी अवधेश जाट ने पुर्तगाल में खेली गई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी, हैदराबाद के खिलाड़ी उनीत कृष्णा के साथ मिलकर युगल स्पर्धा में कांस्य जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है। खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
3 से 5 दिसंबर तक पुर्तगीज जूनियर इंटरनेशनल टूर्नामेंट-2021 में अवधेश और उनीत की जोड़ी ने चौथी वरीयता वाली जोड़ी ऑस्कर मनिक और रनर जिर्क को सीधे सेटों में 21-17, 21-8 से पराजित कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है कि अवधेश कुछ समय पहले ही मप्र बैडमिंटन अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। मप्र अकादमी में अवधेश कोच श्री विष्णुवर्धन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

Related posts

टेस्ट सीरीज से पहले भव्य स्वागत, कानपुर पहुंचते ही भगवा दुपट्टा पहनी कीवी टीम

Pradesh Samwad Team

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा

Pradesh Samwad Team

नीशम और मिचेल ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment