Pradesh Samwad
खेल

टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत, मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया


भारत (India) ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड (NZ) को 372 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने यह सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने चार-चार विकेट चटकाकर मेहमान टीम को दूसरी पारी में लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंचने दिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए थे. चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम केवल 27 रन ही अपने खाते में जोड़ पाए और उसने अपने सभी विकेट गंवा दिए. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में खेला गया, जो ड्रॉ रहा था. यह सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला था.
ऐसा रहा मैच का रोमांच : पहली पारी में टीम इंडिया ने 325 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज की जोड़ी ने पहली पारी में मेहमान टीम की कमर तोड़कर रख दी. दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 276 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. पहली पारी की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड को कुल 540 रनों का टारगेट मिला है. पहले से संघर्ष कर रही न्यूजीलैंड की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी. मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और महज 27 रनों के अंदर 5 विकेट गिरा लिए.
टीम इंडिया के गेंदबाजों का रहा जलवा : पहली पारी में न्यूजीलैंड को 62 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा. रविचंद्रन अश्विन ने पहली और दूसरी पारी में चार-चार विकेट चटकाए. उनके अलावा पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 3, अक्षर पटेल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट हासिल किया था. दूसरी पारी में अश्विन के अलावा जयंत यादव ने भी चार विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल को मिला.

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजाना के स्वयंसेवको ने लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया रक्तदान का सन्देश।।
रक्त बहता है नाडियो में वह नही बहता नालियों में

Pradesh Samwad Team

खुद में सुधार करते हुए ग्रैंडस्लैम विजेता और नंबर एक खिलाड़ी बनीं इगा स्वियातेक

Pradesh Samwad Team

मेरा काम सबको खुश रखना नहीं… अश्विन के आरोपों पर पूर्व कोच शास्त्री की दो टूक, पढ़ें क्या-क्या कहा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment