Pradesh Samwad
खेल

पांचवी T- 20 मास्टर्स कप (वेटरन ) क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का शानदार आगाज माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया

पांचवी T- 20 मास्टर्स कप (वेटरन ) क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का शानदार आगाज माननीय गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने किया प्रतियोगिता का उदघाटन स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल और भोपाल क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में पांचवी T 20 मास्टर्स कप वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन माननीय गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री नरोत्तम मिश्रा जी ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव और इंडियन बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री राहुल कोठारी , जिला खेल अधिकारी और उपसंचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री जोस चाको, वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेश तोमर, शांति जैन, शैलेश शुक्ला, डॉ सुशील सिंह ठाकुर, श्री सुरेश चेनानी, श्री हेमंत कपूर, समिति के अध्यक्ष डॉ बृजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ क्रिकेटर और खेल समीक्षक स्पोर्ट्स एज श्री के जी शर्मा, जतिन सक्सेना, दलवीर सिंह संधू , सादुद्दीन आदि वरिष्ठ खिलाड़ी भी उपस्थित थे। आज का उदघाटन मैच मीडिया मास्टर्स और सेकण्ड इनिंग के मध्य खेला गया जिसमें मीडिया मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए । मीडिया मास्टर्स की तरफ से विवेक साध्य ने 73 और आनन्द रजक ने 58 रन बनाए। सेकंड इनिंग मास्टर्स की तरफ से प्रदीप कनाडे ने 3 एयर सुनील अहिरवार ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी सेकंड इनिंग मास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। सेकंड इनिंग की तरफ से रामेन्द्र राज ने 38, प्रदीप कनाडे ने 34 और सुनील अहिरवार ने 20 रन बनाए। मीडिया मास्टर्स की तरफ से योगेन्द्र व्यास ने 4 विकेट , विवेक साध्य ने 2 विकेट लिए। विवेक साध्य को दोहरे प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ पत्रकार और क्रिकेटर श्री मोहन द्विवेदी ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

मैदान पर माहौल गर्माया, कोहली से भिड़े एंडरसन तो भारतीय कप्तान ने दी गाली

Pradesh Samwad Team

उडान क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर्स क्रिकेट अकादमी तीन मैचों कीएक दिवसीय क्रिकेट सीरीज, ने जीता तीसरा एक दिवसीय मैच किया क्लीन स्वीप

Pradesh Samwad Team

अग्रिम शर्मा के घातक गेंदबाजी से डी सी बाल भवन की बी एन शर्मा क्रिकेट कप में शानदर जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment