Pradesh Samwad
खेल

मैदान पर माहौल गर्माया, कोहली से भिड़े एंडरसन तो भारतीय कप्तान ने दी गाली


लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन शनिवार को दो दिग्गज आपस में भिड़ गए। एक तरफ थे भारत के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तो दूसरी ओर दुनिया के महानमत पेसर जेम्स एंडरसन।
कब हुई घटना? : भारतीय पारी का 17वां ओवर जारी था। गेंद डालने के बाद वापस जाते एंडरसन से विराट कोहली ने कुछ कहा। शायद वह तीसरे दिन बुमराह से हुई उनकी बहस का जिक्र कर रहे थे। कोहली कहते सुनाए दिए कि यह तुम्हारे घर का बैकयार्ड (पिछवाड़ा) नहीं। एंडरसन ने भी पलटकर कोहली को कुछ कहा, लेकिन उनकी आवाज कैमरे में कैद नहीं हो पाई।
गाली देते पकड़े गए विराट : सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस क्लिप में विराट अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे। आईसीस कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना अपराध होता है। लेवल-1 के तहत सजा भी दी जा सकती है। हालांकि अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद कहां से शुरू हुआ।
एंडरसन ने शून्य पर किया था आउट : पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को पहली ही बॉल पर आउट कर दिया था। नॉटिंघम में गोल्डन डक का शिकार हुए विराट का फॉर्म दूसरे मैच में भी नहीं सुधरा। पहली पारी में 42 रन के बाद अब दूसरी इनिंग में वह सिर्फ 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरा टेस्ट शतक जड़ने वाले कोहली का बल्ला लंबे समय से खामोश है। पिछली सात पारियों से वह 50+ स्कोर तक नहीं बना पाए।

Related posts

मयंक अग्रवाल की सेंचुरी, एजाज पटेल का चौका- पहले दिन के खेल में दिखा बराबरी का मुकाबला

Pradesh Samwad Team

लिटन दास-रहीम के ऐतिहासिक शतक, 24/5 से 277 रन तक पहुंचा बांगलादेश

Pradesh Samwad Team

ध्रुव नारायण सिंह जी ने हिंदुस्तान के सबसे वरिष्ठ खेल अधिकारी जोस चाको का क्रिकेट में विशेष योगदान देने पर सम्मान किया|

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment