Pradesh Samwad
ज़रा हटके

मां को लेने एयरपोर्ट गया था बेटा, लेकिन चप्पलों से हुआ उसका स्वागत!

मां की चप्पल के आगे अच्छे-अच्छे बालक सीधे हो जाते हैं! तभी मीमबाज कहते हैं- डोंट अंडर एस्टीमेट पावर ऑफ मां की चप्पल। यह चप्पल आपको कब, क्यों और कैसे पड़ जाए किसकी कोई गारंटी नहीं। यह उड़ते हुए भी आप तक पहुंच सकती है, सामने से तो पड़ ही सकती है। आज मां की चप्पल की बात इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर बड़ा ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक युवक मां को एयरपोर्ट लेने गया है। लेकिन मां बालक को देखते ही गले नहीं लगाती, बल्कि चप्पल से उसका स्वागत कर देती है!
क्या है वीडियो में? : यह वायरल इंस्टाग्राम रील में आप देख सकते हैं कि शख्स एयरपोर्ट अराइवल पर एक हाथ में गुलदस्ता और दूसरे में बोर्ड पकड़े खुशी-खुशी अपनी मां की ओर बढ़ रहा है। बोर्ड पर लिखा है- हमने आपको बहुत याद किया। लेकिन जैसे ही मां, लड़के को देखते ही यह भूल जाती है कि वह एयरपोर्ट पर हैं। क्योंकि वो तुरंत पैर से एक चप्पल निकालती है और फिर दे चप्पल… दे चप्पल… पड़ती है बंदे के!
‘मेरी मां वापस आ गईं’ : यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर अनवर जिबावी (Anwar Jibawi) ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरी मां वापस आ गईं। इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 132 मिलयन व्यूज, 5.7 मिलियन लाइक्स और 60 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।
यह वीडियो इंटरनेट की जनता को भा गया है। यही वजह है कि 60 हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूजर्स ने लिखा- मां तो मां होती है। वहीं कईयों ने इसे बहुत ही फनी बताया। वैसे आपका क्या कहना है इस पूरे मामले पर?

Related posts

अपने कपड़े किराए पर देने लगी ये लड़की, आज करोड़ों रुपये का खड़ा किया बिजनेस

Pradesh Samwad Team

बंदे ने खरीदा सेकंड हैंड फ्रिज, सफाई करते समय मिली नोटों की गड्डियां

Pradesh Samwad Team

दुल्हन के जोड़े में पहुंची परीक्षा देने, कहा- शादी से जरूरी है शिक्षा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment