Pradesh Samwad
खेल

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर15 क्रिकेट प्रतियोगिता वी एस क्रिकेट अकादमी ने संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी को हराया

बाबूजी कैलाश सारंग स्मृति अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज वीएस क्रिकेट अकादमी और संजय गुप्ता अकादमी के मध्य मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वीएस अकादमी ने 2 विकेट से मैच जीता । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी संजय गुप्ता अकादमी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पे 196 रन बनाए । वी एस अकादमी की ओर से आर्यवीर ने 35 रन देकर 3 विकेट और आभास सिंह ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। संजय गुप्ता अकादमी की ओर से सारांश ने 45 और निखिल पटेल ने शानदार 33 गेंदों पे 49 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी वी एस क्रिकेट अकादमी ने 28 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। वी एस अकादमी की ओर से विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए आराध्य भापत ने 41 गेंदों पे 78 रन और रोशन गुप्ता ने 42 गेंदों पे 40 रन बना कर मैच को जीत लिया। संजय गुप्ता अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने 40 रन देकर 2 विकेट लिए, आराध्य भापत को दोहरे प्रदर्शन 78 रन और 1 विकेट के चलते उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

Related posts

सीएम यादव ने होनहार खिलाड़ियों को दी 25 करोड़ से भी ज्यादा की प्रोत्साहन राशि

Pradesh Samwad Team

चैंपियन चेन्नई पहले मैच में ही चित, कोलकाता ने 6 विकेट से हराकर किया दमदार आगाजhttps://pradeshsamwad.com/wp-admin/edit.php?post_type=post

Pradesh Samwad Team

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment