Pradesh Samwad
खेल

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल संभाग को हरा इंदौर संभाग बना चेम्पियन, इंदौर संभाग का लगातार 5 वी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा

एम पी सी ए द्वारा आयोजित अंडर 22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए फाइनल मुकाबले में इंदौर संभाग ने शहडोल संभाग को 30 रन से हराकर खिताब जीत लिया। मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय एम पी सी ए अंडर:-22 क्रिकेट स्पर्धा का फाईनल एमरल्ड हाईट्स स्कूल मैदान इंदौर में इंदौर विरूद्ध शहडोल संभाग के मध्य खेला गया जिसमें इंदौर संभाग ने सिक्का जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इंदौर ने निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाये जिसमे अथर्व जोशी ने 62 एवं देव बरनाले ने 48 रनों के योगदान दिया। शहडोल को 218 रनों का लक्ष दिया,लक्ष का पीछा करते हुए शहडोल संभाग अमरनाथ यादव की घातक गेंदबाजी के कारण 188 रनों पर सिमट गया,और यह मैच 30 रनों से हार गया। इंदौर की ओर से अमरनाथ यादव ने 5 विकेट लेकर यह स्पर्धा इंदौर के नाम की । मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले इंदौर के अमरनाथ यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन के कोषाध्यक्ष पवन जैन जी मैच के आब्जर्वर श्याम दुबे जी एवं अंपायर्स श्री विजय बाजपेई जी, श्री नीरज तिवारी जी व श्री राजेश टिमाने जी, मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन सीनियर चयन समिति चेयरमैन श्री अमिताभ विजयवर्गीय जी एवं सदस्य श्री कीर्ति पटेल जी,श्री सुनील लाहौर जी,श्री अनूप सबनीस जी,श्री शांतनु पित्रे जी द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन राजेश वलेचा जी ने किया। अभी तक मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय 11 टूर्नामेंटो में से 6 में इंदौर संभाग विजेता हो चुका है एक का फाईनल चल रहा है, तीन में सेमीफाइनल हारे है और एक टूर्नामेंट में लीग के दोनों मैचों में विजयी हुए है लेकिन अंको के आधार पर नाक-ऑउट में नही पहुँच सके।

Related posts

ओबैदुल्लागंज के आसिम खान अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल प्रतियोगिता 2021-22 मे मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय रातीबड़ भोपाल की टीम ने एक रजत पदक व दो कांस्य पदक अर्जित कर विश्विद्यालय का नाम रोशन किया।

Pradesh Samwad Team

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट सोनेट क्रिकेट क्लब ने गोल्डन ईगल्स को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment