Pradesh Samwad
खेल

ECB के निदेशक एश्ले जाइल्स ने कहा- दोषियों को दूसरा मौका दिया जाए


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स ने रविवार को कहा कि अतीत में नस्लवाद के मामलों में शामिल रहे लोगों को दूसरा मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नस्लवाद बर्दाश्त नहीं करने का मतलब यह नहीं होता कि लोगों को काट दिया जाए और उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया जाए। इंग्लैंड क्रिकेट नस्लवाद से जुड़े विवाद में फंस गया जब यॉर्कशर के खिलाड़ी अजीम रफीक ने आरोप लगाया कि अपने खेलने के दिनों में उनके साथियों ने एशियाई मूल का होने के कारण उन्हें ताना मारा था।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का नाम भी विवाद में आया है। उन्होंने रफीक से माफी मांग ली लेकिन नस्लपरक भाषा के इस्तेमाल के आरोपों से इनकार किया। वॉन को एशेज श्रृंखला के लिए बीबीसी की कमेंट्री टीम से हटा दिया गया है। जाइल्स ने हालांकि कि नस्लवाद में शामिल लोगों को दूसरा मौका दिया जाना चाहिए। जाइल्स ने कहा कि मेरी नजर में ‘जीरो टालरेंस’ का मतलब अगर लोगों को काट देना और वापसी का दूसरा मौका नहीं देना है तो फिर दिक्कत है। हम सभी गलतियां करते हैं और करते रहेंगे लेकिन हमें जागरूक करने और वापसी का मौका देने की जरूरत है। मौजूदा समय में ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है जिसमें लोग अपने अनुभव साझा कर सकें।

Related posts

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने नवीन छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

Pradesh Samwad Team

NZ vs BAN : न्यूज़ीलैंड 88 पर दो विकेट गिरे

Pradesh Samwad Team

राज्य स्तरीय क्रास कंट्री 28 को भोपाल में, प्रदेशभर के एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment