Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह का शुभारंभ


भोपाल- कोलार रोड स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी विभाग द्वारा राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथी डॉ प्रभाकर तिवारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग थे। कार्यक्रम में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. नरेन्द्र कुमार थापक, रजिस्ट्रार डॉ. आर के चौरसिया, डीन नलिनी मिश्रा भी उपस्थित थी। स्कूल ऑफ फार्मेसी की प्राचार्या डॉ. पारुल मेहता ने अपने स्वागत भाषण में सभी अथितियों एवं छात्रों का स्वागत अभिनंदन करते हुए स्वास्थ्य प्रणाली में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका से उन्हें अवगत कराया। स्कूल आफ फार्मेसी द्वारा इस अवसर पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें इनोवेटिव डोजिस फॉम और कॉस्मेटिक की डिजाइन को प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने फॉर्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (औषधी उद्योग), ड्रग्स स्टोर और अस्पताल के मॉडल बनाये छात्रों ने मेडीसीन के म्युजियम भी तैयार किए। सभी अतिथी गणों ने छात्रों के कार्यो की प्रशंसा की एवं उनके सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें बाधाई दी। एलएनसीटी विश्वविद्यालय के प्रो. चांसलर डॉ. अनुपम चौकसे ने समारोह के सफल आयोजन पर बधाई दी।

Related posts

मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन ( MPSKA)को कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन ( KIO ) से मान्यता प्राप्त हुई

Pradesh Samwad Team

आल इंडिया इंटर जोन क्रिकेट टुर्नामेंट का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

25 नवंबर 2024 से राष्ट्रव्यापी डिजिटल क्विज़ की शुरुआत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment