33.8 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

राजनाथ सिंह के बयान पर आगबबूला हुआ पाकिस्‍तान

नए और शक्तिशाली भारत के करारा जवाब देने के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्‍तान लाल हो गया है। पाकिस्‍तान ने कहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान बहुत ही गैरजिम्‍मेदाराना और उकसाऊ है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने गीदड़भभकी दी क‍ि उनका देश भारत की ‘आक्रामकता’ का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्‍तान ने यह भी कहा कि वह जिम्‍मेदारी के साथ काम करेगा और शांति को बढ़ावा देगा।
पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि वह भारत के रक्षा मंत्री के पाकिस्‍तान को धमकाने वाले गैरजिम्‍मेदाराना, भड़काऊ और निराधार बयान को खारिज करता है। इससे पहले राजनाथ सिंह ने इमरान सरकार के खिलाफ बेहद कड़ा बयान देते हुए कहा था, ‘पाकिस्‍तान भारत को अस्थिर करने के लिए प्रत्‍येक प्रयास करेगा लेकिन हमने उन्‍हें स्‍पष्‍ट संदेश दे दिया है कि हम करारा जवाब देंगे।’
‘पाकिस्‍तान किसी भी आक्रामक कार्रवाई से रक्षा करने के लिए तैयार’ : राजनाथ सिंह ने उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में दिए अपने भाषण में कहा कि यह नया और शक्तिशाली भारत है। राजनाथ के इस बयान पर पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय आगबबूला हो गया है। उसने कहा कि राजनाथ का बयान एक तरफ भ्रांतिजनक है, वहीं यह भारत के अपने पड़ोस‍ियों के प्रति शत्रुता को दर्शाता है। विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि पाकिस्‍तान किसी भी आक्रामक कार्रवाई से रक्षा करने के लिए तैयार है।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा था कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्‍छे रिश्‍ते चाहता है और किसी भी देश पर हमला नहीं किया है। भारत ने कभी भी विदेशी जमीन पर कब्‍जा नहीं किया है। पड़ोसियों के साथ अच्‍छे रिश्‍ते भारत की संस्‍कृति में हैं लेकिन कुछ लोग इसे नहीं समझते हैं। पाकिस्‍तान ने हमें चेतावनी दी थी कि भारत उसकी जमीन या इलाके में घुसने का साहस नहीं कर पाएगा लेकिन हमने सर्जिकल स्‍ट्राइक करके यह दिखा दिया कि हम ऐसा कर सकते हैं।

Related posts

बेसमेंट में छिपकर जान बचाने को मजबूर लोग, आसमान से गिर रहे बम और तोप के गोले, मौत के साये से घिरा यूक्रेन का चेर्नीहीव

Pradesh Samwad Team

‘हिरासत में हो सकती है हत्या’, यासीन मलिक की सजा पर बिलावल भुट्टो ने UN महासचिव को लिखा पत्र

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान के ‘महिला मामलों के मंत्रालय’ में ही महिलाओं को प्रवेश नहीं, तालिबान ने लगाया बैन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment