24.2 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

जयशंकर और सऊदी विदेश मंत्री के बीच यात्रा बहाली पर चर्चा


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद के साथ दोनों देशों के बीच यात्रा बहाल करने और अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।
सिंगापुर के दौरे पर गए जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से बात करके अच्छा लगा। दोनों देशों के बीच यात्रा बहाल करने और अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की।”
इससे पहले उन्होंने सिंगापुर के परिवहन मंत्री एस ईश्वरन के साथ मुलाकात पर भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा, ‘‘परिवहन मंत्री एस ईश्वरन से मुलाकात के साथ मेरी सिंगापुर यात्रा शुरू हुई। दोनों देशों के बीच यात्रा व्यवस्था बढ़ाने पर चर्चा की।”

Related posts

‘भारत ने अफगान नेताओं और सेना के दिमाग में भरा था जहर’, पाकिस्तानी सेना के बिगड़े बोल

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष से की मुलाकात

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन के निशाने पर व्लादिमीर पुतिन का परिवार, बेटियों के बाद गर्लफ्रेंड और पूर्व पत्नी पर लगाया प्रतिबंध

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment