Pradesh Samwad
खेल

शूटिंग चैम्पियनशिप : खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने की तैयारियों की समीक्षा

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के लिये यह गर्व की बात है कि हमें इस वर्ष 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप आयोजित करने का मौका मिला है। इसके पूर्व हमने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया था। श्रीमती सिंधिया मंगलवार को गोरेगाँव स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन और म.प्र. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं और म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से एमआरएआई काफी प्रभावित हुई थी। इसके अतिरिक्त अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिये ट्रेनिंग कैम्प भी आयोजित किये गये हैं।

संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संबंध में की जा रही तैयारियों, खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था, प्रशिक्षकों, वॉलेंटियर्स आदि के ड्रेस कोड, मशीनरी, आर्मरी की जानकारी दी।

Related posts

फेथ समर शील्ड क्रिकेट सीरीज

Pradesh Samwad Team

बालिका हाँकी प्रशिक्षण- ग्वालियर हेतु हाँकी फीडर सेंटर मंडीदीप रायसेन की 2 खिलाड़ियों पूजा व शिवानी का चयन

Pradesh Samwad Team

13 april

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment