Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

आज किसका ‘मंगल’? वोटों की गिनती सभी सीटों पर शुरू


एमपी (MP Byelections Result) में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गए हैं। अभी डाक पत्रों की गिनती जारी है। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं।
एमपी के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने सोमवार को बताया, ‘‘खंडवा लोकसभा और विधानसभा की तीन सीटों – अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर – के लिए मतगणना दो नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
मतगणना के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी जीतने वाले उम्मीदवार को निर्वाचन प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान विजयी उम्मीदवार के साथ अधिकतम दो व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
खंडवा लोकसभा सीट पर 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट तीनों विधानसभा क्षेत्रों में औसतन मतदान 65.33 प्रतिशत हुआ था। इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट और रैगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा था। जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं।
खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है। इस सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल का मुकाबला कांग्रेस के राजनारायण सिंह से है। बीजेपी ने यहां से स्वर्गीय सांसद के बेटे हर्षवर्धन को टिकट देने से मना कर दिया था। इसके बाद वे नाराज हो गए थे। पार्टी के बड़े नेताओं ने उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। यह कितनी कारगर होगी, यह मंगलवार शाम तक पता चल जाएगा।
मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वोटों की काउंटिंग के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

मप्र : दो दिन में 40 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

Pradesh Samwad Team

Quand les tournois de casino rencontrent le mobile : comment les bonus transforment les champions d’aujourd’hui

Noël 2024 : Les communautés de jeux en ligne s’unissent autour des bonus sécurisés – Analyse du secteur et des enjeux de paiement

Leave a Comment