Pradesh Samwad
खेल

ऑनलाइन ट्रोल होने के बाद मोहम्मद शमी की पहली पोस्ट, जानिए क्या-क्या लिखा है

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए मुकाबले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर शमी को काफी आलोचना झेलना पड़ा था। इसके बाद महान सचिन तेंडुलकर और गौतम गंभीर सहित भारतीय सीनियर क्रिकेटर शमी के समर्थन में उतर आए थे और आलोचकों को करारा जवाब दिया था।
इस पूरे मामले के बाद शमी ने ट्विटर पर पहली पोस्ट की है। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग पर लौटने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- ट्रेनिंग पर वापसी। ट्रेनिंग सेशन रहा अच्‍छा और हमारे युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटरों से बातचीत करके अच्‍छा लगा। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपने अगले मैच पर पूरा फोकस।’ तस्वीर में शमी के साथ जसप्रीत बुमरा गेंद के साथ कुछ चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
शमी और बुमराह के अलावा तस्वीर में IPL में जानदार प्रदर्शन करने वाले आवेश खान और उमरान मलिक दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई में खेला था। इस मैच में उसे एकतरफा 10 विकेट से हार मिली थी। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने हाफ सेंचुरी जड़ते हुए भारत से मैच छीनते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत दिलाई थी।
अब भारतीय टीम को दुबई में ही अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को खेलना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को भी पहले मैच में पाकिस्तान से हार मिली है।

Related posts

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मप्र अकादमी के स्टार ओलंपियन ऐश्वर्य एवं अविनाश ने स्वर्ण पदक पदक पर साधा निशाना

Pradesh Samwad Team

रणजी ट्राफीः नया चैम्पियन मिलने की उम्मीद

Pradesh Samwad Team

अमय का शतक, अनिल का चौका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment