Pradesh Samwad
देश विदेश

कनाडा: जस्टिन ट्रूडो ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल, भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं नई रक्षा मंत्री


भारतीय मूल की कनाडाई नेता अनीता आनंद को मंगलवार को देश की नई रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा मंत्रिमंडल में फेरबदल किया गया जिसमें आनंद को रक्षा मंत्री बनाया गया। ट्रूडो की पार्टी ‘लिबरल पार्टी’ एक महीने से ज्यादा समय पहले सत्ता में आई है और रक्षा क्षेत्र में बदलाव करने पर चर्चा की जा रही है।
आनंद (54) भारतीय मूल के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन का स्थान लेंगी जो सेना में यौन शोषण के मामलों का निस्तारण ठीक से नहीं कर पाने के लिए आलोचना का शिकार होते रहे हैं। नेशनल पोस्ट अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार सज्जन को अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी मंत्री बनाया गया है।

Related posts

चीन में कोरोना का खौफ, 3 केस मिलने पर ही पूरी तरह लॉकडाउन हुआ एक और शहर

Pradesh Samwad Team

कोरोना के खौफ से बीजिंग में सभी स्कूल बंद, संक्रमितों में 30 फीसदी बच्चे, चीन की जीरो कोविड पॉलिसी फेल?

Pradesh Samwad Team

1990 के तालिबान और आज के तालिबान में क्या है अंतर? आतंकियों के प्रवक्ता ने खुद बताया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment