Pradesh Samwad
खेल

घायल हुआ ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर, श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले चोटिल


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को यूएई के दुबई में मंगलवार रात आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग के बाद पैर में चोट के कारण लड़खड़ाते हुए देखा गया। स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया के पहले मुकाबले में खेले थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से लगभग छह महीने का ब्रेक लिया था और आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए दुबई पहुंचने से पहले वह बामुश्किल कोई मैच खेले।
स्टार्क ने अपनी जोड़ीदार एलिसा हीली के साथ क्वीन्सलैंड में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ ट्रेनिंग की। चोट के कारण स्टार्क का गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलना संदिग्ध है।

Related posts

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी ने रोमांचक मैच में एमिगोज स्पोर्ट्स क्लब को 3 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

Pradesh Samwad Team

MP की बेटी शुभदा भोंसले गायकवाड़ ने रोशन किया नाम, बनीं देश की सबसे युवा महिला अंपायर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment