31.3 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली के सामने ये 3 बड़े सवाल, किसे देंगे मौका और किसका कटेगा पत्ता


दो वॉर्म अप मैचों में धमाकेदार जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में पाकिस्तान (IND vs PAK T20 World Cup) के खिलाफ मुकाबले को तैयार है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैचों में उन सभी 15 खिलाड़ियों को आजमाया गया जो वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ ‘ब्लॉकबस्टर’ मुकाबले में उतरने से पहले प्रैक्टिस मैचों में जीत टीम इंडिया के लिए टॉनिक का काम कर करेगी। जीत से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।
इन खिलाड़ियों को लेकर माथापच्ची : इन सबके बावजूद भारत के लिए प्लेइंग इलेवन को चुनना सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। भारतीय टीम मैनेजमेंट सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) व हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) में से किसे एकादश में मौका दे, इसको लेकर माथापच्ची हो रही है।
भारतीय टीम के टॉप के 3 बल्लेबाजों की जगह पक्की है। यानी ओपनिंग में केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) उतरेंगे वहीं नंबर तीन पर खुद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आएंगे। नंबर चार पर किसे उतारा जाए, यह अब भी पहेली बनी हुई है।
चौथे नंबर पर सूर्यकुमार या ईशान किशन? : सूर्यकुमार यादव नंबर चार के लिए बेहतरीन कैंडिडेट हैं लेकिन आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में उनका बल्ला खामोश रहा। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
हालांकि युवा विकेटकीपर ईशान किशन ने मुंबई की ओर से खेलते हुए आखिरी के कुछ मुकाबलों में बेहतरीन पारी खेल जरूर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। विराट कोहली के लिए इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक को चुनना मुश्किल चुनौती है।
यहां तक की अगर बैकअप ओपनर की तौर पर देखा जाए तो ईशान ने लगातार तीन हाफ सेंचुरी जड़ी है। वह नंबर चार की रेस में सूर्यकुमार से आगे दिखाई देते हैं। इसके बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंडया और शार्दुल ठाकुर की जगह को लेकर भी डिबेट है। स्पिन कॉम्बिनेशन भी भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
रोहित-राहुल करेंगे ओपनिंग : यदि सबकुछ ठीक रहा तो टी20 विश्व कप 2021 में केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ओपनिंग करती हुई दिखाई देगी। ओपनिंग में इन दो खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित है। नंबर तीन पर विराट कोहली ने खुद उतरने की पुष्टि की है।
नंबर चार पर ईशान किशन और सूर्यकुमार में प्रतिस्पर्धा है। पांचवें नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत उतरेंगे। पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल 2021 में तीसरे और चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी के लिए उतरे।

Related posts

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Pradesh Samwad Team

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

ENG v IND 3rd Test : पहले दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, भारत पर बनाई 42 रन की बढ़त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment