Pradesh Samwad
छत्तीसगढ़प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

जशपुर दुर्घटना पर कमलनाथ के ट्वीट से बघेल को मिला मौका, एमपी के नशा माफिया पर उठाई अंगुली


छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुए दर्दनाक हादसे (Jashpur Accident News) में पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के हैं। जिस कार से लोग कुचले गए, उसमें काफी मात्रा में गांजा भी मिला है। इसका खुलासा होने के बाद से मामला एमपी बनाम छत्तीसगढ़ में तब्दील होता दिख रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इसके बहाने मध्य प्रदेश में नशा माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों पर सवाल खड़े किए हैं।
इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath ) के एक ट्वीट से हुई। कमलनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा कि सीएम भूपेश बघेल को इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में न्यायप्रिय सरकार है जो अधिकारियों को संरक्षण नहीं देती।
इसका जवाब देते हुए बघेल ने ट्वीट किया कि दुर्घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे मध्य प्रदेश से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आए थे। इसलिए यह जांच भी जरूरी है कि एमपी में उन्हें कौन संरक्षण दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी गांजा तस्कर हैं। दोनों लंबे समय से गांजे की तस्करी में लिप्त थे। गांजा की तस्करी के लिए मध्य प्रदेश से ओडिशा जा रहे थे। वे छतीसगढ़ क्रॉस कर रहे थे, जब ये हादसा हुआ।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार है जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की। हादसे पर मचे कोहराम के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने लखीमपुर खीरी से जोड़कर इसे सियासी रंग देने की कोशिश की। कांग्रेस के नेता अब एक कदम आगे बढ़कर इसे बीजेपी बनाम कांग्रेस के बहाने एमपी बनाम छत्तीसगढ़ में तब्दील करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related posts

Lottomart Kaszinó Bwin casino HU

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन-बेतवा परियोजना के लिए धन आवंटन का स्वागत किया

Pradesh Samwad Team

Les Charms d’Été : Quand les Superstitions Boostent les Jackpots dans le iGaming

Leave a Comment