29 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

सरस्वती शिशु मंदिर में बोया जाता है नफरत का बीज… दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की बीजेपी

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh Latest News) अपने बयानों को लेकर हमेशा कांग्रेस को असहज कर देते हैं। अब उन्होंने आरएसएस की तरफ से संचालित सरस्वती शिशु मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर बचपन से लोगों के दिल और दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोते हैं। वही नफरत का बीज धीरे-धीरे आगे बढ़कर देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ता है, सांप्रदायिक कटुता पैदा करता है, धार्मिक उन्माद फैलाता है और देश में दंगे फसाद होते हैं।
उन्होंने शनिवार को भोपाल के नीलम पार्क में एक विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यह बात कही है। इस बयान का वीडियो रविवार को सामने आया, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिंह को मदरसों के बारे में बोलना चाहिए, जहां आतंकवाद को पैदा किया जाता है और मानवता को कुचला जाता है।
दिग्विजय ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत पर उठाए सवाल, मंदिरों में भ्रष्टाचार पर जताई चिंता
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार रात को ट्वीट किया कि दिग्विजय जी, सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे रोज प्रार्थना करते हैं- एक प्रार्थना हे जगदीश्वर, नित्य तुम्हारे चरणों में, लग जाये तन-मन मेरा, मातृभूमि की सेवा में। सरस्वती शिशु मंदिर देश भक्ति की पाठशाला हैं, इन पर उंगुली केवल मतिभ्रम का शिकार व्यक्ति ही उठा सकता है।
उन्होंने आगे लिखा कि दिग्विजय जी आतंकवादी ओसामा के नाम के साथ ‘जी’ लगाना, आतंकी जाकिर नाइक को ‘शांतिदूत’ बताना, बटाला हॉउस एनकाउंटर को झूठा बोलकर इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की शहादत को अपमानित करना, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना,ये सब कांग्रेस की किस पाठशाला में पढाया जाता है, देश जानना चाहता है।
एक अन्य बीजेपी नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सिंह को मदरसों के बारे में बोलना चाहिए, जहां आतंकवाद को पैदा किया जाता है और मानवता को कुचला जाता है। बंद करना है तो मदरसों को करो, इनकी तालीम को करो, जहां से अलगाववाद फैलता है, जहां से वैमनस्यता फैलती है।
उन्होंने कहा कि शिशु मंदिर में राष्ट्रप्रेम, धर्म प्रेम, स्नेह भाव, बंधुत्व और प्यार है। सबको साथ लेने की क्षमता है।

Related posts

Black Friday nei casinò online: la guida pratica per principianti ai bonus più generosi dell’anno – scopri come sfruttare le offerte speciali dei siti casino non AAMS durante il periodo di shopping più intenso del calendario mondiale, analizza le promozioni esclusive delle slots non AAMS offerte da operatori emergenti e tradizionali, impara a valutare i termini e le condizioni dei bonus di deposito, giri gratuiti extra e cash‑back potenziato tipici del Black Friday, segui passo dopo passo la procedura di registrazione su un casino italiano non AAMS affidabile grazie ai consigli degli esperti, utilizza gli strumenti di comparazione di Silversantestudy.Eu per trovare la lista casino non aams più sicura e trasparente disponibile sul mercato europeo, evita gli errori comuni che traggono i neofiti nella trappola dei limiti massimi di vincita e delle restrizioni sui giochi selezionati, gestisci il bankroll con strategie intelligenti durante le promozioni Black Friday per massimizzare il valore delle tue scommesse senza aumentare il rischio finanziario, scopri quali live dealer game offrono il miglior RTP per soddisfare rapidamente i requisiti di scommessa richiesti dal operatore, leggi consigli pratici su come trasformare i giri gratuiti in denaro reale o quando ritirare le vincite early‑exit per garantire una esperienza ludica responsabile ed entusiasmante, tutto questo e molto altro in una sola guida completa pensata per chi vuole entrare nel mondo del gioco d’azzardo online senza esporsi a rischi ingenti ma con la possibilità di divertirsi al massimo approfittando delle offerte più vantaggiose dell’anno – benvenuto nella tua avventura Black Friday nei casinò online!

L’économie des casinos virtuels : comment les free‑spins redéfinissent le modèle VR

Strategie Avanzate per Vincere i Jackpot NetEnt su Lindro

Leave a Comment