Pradesh Samwad
देश विदेश

जन्म लेते ही बन जाएगा बच्चे का आधार कार्ड, पहले से आसान हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें कैसे करें Apply


UIDAI द्वारा आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड की जरूरत बैंक संबंधित कार्यों, स्कूल में एडमिशन के लिए और इनकम टैक्स समेत अन्य सरकारी योजनाओं जैसे पीएफ और मेडिकल आदि के लिए किया जाता है। अगर आपके पास यह दस्तावेज नहीं है तो जाहिर सी बात है कि आप कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सरकारी के साथ-साथ यह दस्तावेज निजी कार्यों में भी बहुत काम आता है। अब UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड यानी कि बाल आधार को बनाने के नियमों को आसान किया है। UIDAI के मुताबिक, अब अभिभावक बच्चों के बर्थ सर्टिफिकेट या अस्पताल से डिस्चार्ज की स्लिप लेकर अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ बाल आधार कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत: : आपको बता दें कि 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक जानकारी अनिवार्य नहीं होती है। बाल आधार आवेदन के लिए पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड या फिर सार्वजनिक वितरण प्रणाली फोटो कार्ड, वोटर आईडी, हथियार का लाइसेंस, भारत सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रूफ, एक मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो आईडी प्रूफ, PSU द्वारा जारी सर्विस फोटो आईडी कार्ड, नरेगा रोजगार कार्ड, फोटो क्रेडिट कार्ड, पेंशनर का फोटो कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी का फोटो कार्ड, किसान की फोटो पास बुक, CGHS का फोटो कार्ड, शादी प्रमाण पत्र, कानूनी रूप से स्वीकृत नाम परिवर्तन प्रमाणपत्र, ECHS फोटो कार्ड, राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार द्वारा एक उचित लेटरहेड पर आवेदक की फोटो वाला जारी किया गया पहचान प्रमाण पत्र, राज्य सरकार, केंद्रशासित प्रदेश सरकार या फिर प्रशासन द्वारा जारी विकलांग चिकित्सा प्रमाण पत्र या एक विकलांगता पहचान पत्र की जरुरत होती है।
एड्रेस प्रूफ के लिए दस्तावेज: एड्रेस प्रूफ के वेरिफिकेशन के लिए बैंक की पासबुक, बैंक स्टेटमेंट, पोस्ट ऑफिस अकाउंट स्टेटमेंट,अभिभावक का पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पोस्ट ऑफिस अकाउंट स्टेटमेंट या पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, PSU द्वारा जारी एड्रेस समेत सर्विस फोटो आईडी कार्ड, 3 महीने पुराना बिजली बिल, 3 महीने से पुराना पानी का बिल, टेलीफोन लैंडलाइन बिल, होम टैक्स रसीद, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट, बीमा पॉलिसी, लेटर हेड पर बैंक द्वारा साइन्ड एड्रेस के साथ फोटो और एक लेटर, ऑफिस द्वारा जारी किए गए कंपनी के लेटरहेड पर एड्रेस और फोटो के साथ साइन्ड लेटर, नरेगा का रोजगार कार्ड, हथियार लाइसेंस, पेंशन कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी कार्ड, किसान पासबुक, सीजीएचएस कार्ड, ईसीएचएस कार्ड, आयकर विभाग का निर्धारण आदेश, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, रेंट एग्रीमेंट, डाक विभाग द्वारा फोटो और पता कार्ड, राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो के साथ जाति और अधिवास प्रमाण पत्र, 3 माह पुराना गैस कनेक्शन का बिल, अभिभावक का पासपोर्ट इस्तेमाल किया जा सकता है।
बाल आधार बनवाने के लिए फॉलो करें ये प्रक्रिया:
बाल आधार बनवाने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
यहां पर आपको आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑप्शन का चयन करना है।
अब आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी है, जिसमें बच्चे का नाम और अन्य बायोमेट्रिक जानकारी शामिल हैं।
उसके बाद आपको होम एड्रेस क्षेत्र, राज्य आदि की जानकारी दर्ज करनी है और जमा करनी है।
अब आपको आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल करने के लिए अपॉइंटमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
नजदीकी रजिस्ट्रेशन सेंटर का चयन करना है और उसके बाद अपनी विजिट का समय और तारीख का निर्धारण कीजिए और मिली हुई तारीख पर वहां जाइए। बस आपका काम हो जाएगा।

Related posts

सरकार मात्र विक्रताओं द्वारा बेचे गए माल परले रही 10 % GST

Pradesh Samwad Team

नीलाम होंगी महात्मा गांधी से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर, 5 करोड़ में बिक सकती हैं 70 चीजें

Pradesh Samwad Team

रविन्द्र भवन में चल रहे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment