24.1 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

‘आपका अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनना ऐतिहासिक’…देखिए कमला हैरिस की तारीफ में क्या-क्या बोले पीएम मोदी


पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कमला हैरिस पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा हैं। पीएम ने कमला हैरिस को भारत आने का निमंत्रण भी दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर वे भारत दौरे पर आएंगी,तो पूरे देश को काफी खुशी होगी।
भारत आने का दिया न्योता… ऐतिहासिक विजय यात्रा को करेंगे सम्मानित : पीएम मोदी ने उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को न्योता देते हुए कहा कि ​भारत के लोग भी चाहेंगे कि भारत में आपकी इस ऐतिहासिक विजय यात्रा को सम्मानित करें, आपका स्वागत करें, इसलिए मैं आपको विशेष रूप से भारत आने का निमंत्रण देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपने संयुक्त बयान के बाद व्हाइट हाउस परिसर में बातचीत भी करते हुए नजर आए।

Related posts

शुक्रवार को नेपाल में पतंजलि के दो टीवी चैनल होंगे लॉन्च, काठमांडू पहुंचे बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन में अमेरिकी एयर डिफेंस की तैनाती वाले प्रस्ताव पर भड़का रूस, बताया उकसाने वाली कार्रवाई

Pradesh Samwad Team

कनाडा: जस्टिन ट्रूडो ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल, भारतीय मूल की अनीता आनंद बनीं नई रक्षा मंत्री

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment