29.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात? NASA कर रहा एयर टैक्सी का टेस्ट, अब हवा में होगा सफर


भीड़भाड़ भरी सड़कें और ट्रैफिक जाम से जूझते लोग….। आमतौर पर यात्रियों को रोजाना परेशान करने वाली यह समस्या जल्द ही बीते दिनों की बात बन सकती है। दरअसल, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ़ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान का परीक्षण कर रही है। अगर यह टेस्ट पूरी तरह से सफल हो जाता है तो सड़कों के बजाए लोग हवा के जरिए एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा कर सकेंगे।
हवा से यात्रा करेंगे लोग : सरल शब्दों में कहें तो यह एयर टैक्सियां यात्रियों को आकाश में वैसे ही ले जा सकती हैं जैसे नियमित टैक्सियां जमीन पर करती हैं। नासा ने हाल में ही एक बयान जारी कर कहा है कि उसने एजेंसी के एडवांस एयर मोबिलिटी (AAM) राष्ट्रीय अभियान के हिस्से के रूप में कैलिफ़ोर्निया में जॉबी एविएशन के ईवीटीओएल विमान (eVTOL Aircraft) के साथ परीक्षण शुरू किया है।
90 डिग्री पर टेकऑफ और लैंड कर सकता है : यह विमान 90 डिग्री पर हवा में टेकऑफ और जमीन पर लैंड कर सकता है। इसके 2024 तक बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद भी है। इस दौरान एयर टैक्सी के आवाज को लेकर भी टेस्टिंग की जा रही है। इसके लिए टैक्सी पर कम से कम 50 माइक्रोफोन भी लगाए गए हैं। इससे एविएशन इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।
परिवहन का नया तरीका बनेगी एयर टैक्सी : नासा ने बताया कि भविष्य में, ईवीटीओएल विमान देश भर के शहरों और आसपास के क्षेत्रों में हवाई टैक्सियों के रूप में काम कर सकता है। इससे लोगों और सामानों को ले जाने के लिए परिवहन का एक और तरीका जोड़ा जा सकता है। परीक्षण के इस दौर के दौरान नासा इस विमान से डेटा एकत्र करेगा। इसके जरिए भविष्य में एक वाणिज्यिक यात्री सेवा के रूप में एयर टैक्सी को लॉन्च करने का काम किया जाएगा।
10 साल से चल रहा था काम : नासा एएएम मिशन इंट्रीगेशन मैनेजर डेविस हैकेनबर्ग ने कहा कि नेशनल कैम्पेन डेवलपमेंटल टेस्टिंग एएएम इंडस्ट्री टाइमलाइन में तेजी लाने के नासा के लक्ष्यों में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है। जॉबी एविएशन के सीईओ और संस्थापक जोबेन बीवर्ट ने कहा कि हमने इस प्रोजेक्ट पर 10 साल तक काम किया है। यह उड़ने वाली एक सफल कार है। इसे शहरों के बीच उड़ाया जा सकेगा।

Related posts

बम धमाके से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमला

Pradesh Samwad Team

अमेरिका में गोलीबारी से परेशान जो बाइडेन का ऐलान : बस बहुत हुआ, हथियारों पर लगाएंगे प्रतिबंध

Pradesh Samwad Team

‘हाथ काटना बहुत जरूरी है’… तालिबान नेता मुल्ला तुराबी बोला- सख्त इस्लामी कानून लागू करेंगे, फांसी भी देंगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment