Pradesh Samwad
कारोबार

कच्छे बनियान के एक विज्ञापन पर मचा रार, जानिए क्या है मामला

कच्छे और बनियान के एक विज्ञापन पर रार मच गया है। स्थिति यहां तक बिगड़ गई है कि एक कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कंपनी की शिकायत सेल्फ रेगुलेटरी आर्गनाइजेशन एडवर्टाइजिंग स्टेंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (Advertising Standard Council of India) कर दी है। हालांकि प्रतिद्वंद्वी कंपनी का कहना है कि उनका विज्ञापन किसी की नकल नहीं है।
क्या है मामला : माचो ब्रांड से अंडरवियर और गंजी (बनियान) बेचने वाली जे जी होजरी (JG Hosiery) ने सोमवार को कहा कि उसने एडवर्टाइजिंग स्टेंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) के पास उसके विज्ञापन की कथित तौर पर नकल करने को लेकर लक्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ शिकायत की है। जे जी होजियरी ने आरोप लगाया है कि अमूल माचो का ‘टोइंग’ विज्ञापन की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी के लिये टेलीविजन पर दिये वाणज्यिक विज्ञापन में नकल की है। कोलकाता की लक्स इंडस्ट्रीज ने अपने लक्स कोजी कच्छा, बनियान के लिये अभिनेता वरूण धवन को लेकर नया विज्ञापन शुरू किया है।
स्पष्ट रूप से नकल : जे जी होजिरी ने एक बयान में कहा कि लक्स कोजी ब्रांड ने कंपनी के अमूल माचो ‘टोइंग’ विज्ञापन को ‘स्पष्ट रूप से नकल’ किया है। कंपनी ने यह विज्ञापन पहली बार 2007 में जारी किया था। इसमें कहा गया है जे जी होजरी ने इस बारे में शिकायत की है और एएससीआई ने आगे की प्रक्रिया के लिए कंपनी की शिकायत को स्वीकार कर लिया है।
लक्स इंडस्ट्रीज ने किया आरोप से इंकार : हालांकि लक्स इंडस्ट्रीज ने आरोप से इनकार करते हुए कहा है कि उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी को टेलीविजन पर आ रहे विज्ञापन की सफलता से खतरा महसूस हो रहा है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा टीवी पर जारी वाणिज्यिक विज्ञापन मूल विचार पर आधारित है और उसे हमारी ‘क्रिएटिव एजेंसी’ ने तैयार किया है। यह नकल किये गये विचार पर आधारित नहीं है। हमें लगता है कि हमारे विज्ञापन की सफलता से प्रतिस्पर्धी कंपनी को खतरा महसूस हो रहा है और वह निराधार आरोप लगा रही है।’’

Related posts

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

आज रिलांयस इंडस्ट्रीज और अडानी एंटरप्राइजेज जैसे शेयरों पर रखें नजर, दिख सकती है अच्छी तेजी

Pradesh Samwad Team

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए हो रही बड़ी तैयारी, बदले जा सकते हैं कुछ बैंकिंग कानून!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment