Pradesh Samwad
देश विदेश

जब लॉन्चिंग के तुरंत बाद आसमान में धुआं-धुआं हुआ अमेरिकी रॉकेट, देखें वो खौफनाक मंजर


अमेरिकी एयरोस्पेस फर्म फायरफ्लाई का अल्फा रॉकेट लॉन्चिंग के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान आसमान में आग का विशाल गोला दिखाई दिया। विस्फोट के तुरंत बाद रॉकेट का मलबा कैलिफोर्निया के नागरिक क्षेत्र में पृथ्वी पर मीलों दूर तक फैल गया। कंपनी के मुताबिक, कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से उड़ान भरने के करीब ढाई मिनट बाद रॉकेट में विस्फोट हुआ।
कंपनी ने बयान जारी कर दी सफाई : अंतरिक्ष कंपनी फायरफ्लाई ने गुरुवार को पहली बार अपना अल्फा रॉकेट लॉन्च किया। हालांकि, लिफ्ट-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही कैलिफोर्निया के तट पर प्रशांत महासागर के ऊपर आसमान में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण रॉकेट में विस्फोट हो गया। कंपनी ने विस्फोट के तुरंत बाद एक बयान जारी किया और कहा कि ग्राउंड स्टाफ ने जोखिम को कम करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन के लिए लॉन्चिंग पैड और आसपास के क्षेत्रों को खाली कर दिया था।
घरों पर गिर रहा रॉकेट का मलबा : ऑर्कट के कुछ निवासियों का दावा है कि विस्फोट के आधे घंटे बाद भी रॉकेट के मलबे के कुछ टुकड़े उनके घरों पर गिर रहे हैं। हालांकि, इन टुकड़ों से अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं आई है। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस दुर्घटना का कारण क्या था। नासा ने भी इस विस्फोट को लेकर अब तक कोई बयान नहीं जारी किया है।
90 किलोग्राम के पेलोड को ले जा रहा था रॉकेट : फायरफ्लाई का अल्फा रॉकेट पिछले साल दिसंबर में लॉन्च होने वाला था। रॉकेट को 90 किलोग्राम से अधिक पेलोड को पृथ्वी से 300 किमी ऊपर की कक्षा में ले जाना था। इस विस्फोट के कारण फायरफ्लाई के समर्पित अनुसंधान और शिक्षा त्वरक मिशन (DREAM) का एक दुखद अंत हो गया है।

Related posts

सुपरकार और स्पीडबोट दोनों का मजा एक में, आ गई दुनिया की पहली लक्जरी स्पोर्ट्स होवरक्राफ्ट

Pradesh Samwad Team

2020 में ही मारा गया हैबतुल्लाह अखुंदजादा, तो क्या अपने सुप्रीम लीडर पर अबतक झूठ बोल रहा था तालिबान?

Pradesh Samwad Team

उत्‍तर कोरिया ने दागी थी ध्‍वनि से 10 गुना ज्‍यादा रफ्तार की हाइपरसोनिक मिसाइल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment