Pradesh Samwad
देश विदेश

ऑस्ट्रेलिया में कड़े कोरोना प्रतिबंधों से दुखी पुलिस कर्मी, महिला ऑफिसर ने दिया इस्तीफा
ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के कड़े प्रतिबंधों से देश के पुलिसकर्मी नाखुश हैं। देश के विक्टोरिया राज्य में तो एक महिला पुलिस अधिकारी ने 16 साल तक सेवा करने के बाद कोविड-19 नियमों से तंग आकर इस्तीफा दे दिया है। एक इंटरव्यू में महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए देश में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं और इनका पालन करवाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जाता है । विक्टोरिया की राजधानी मेलबर्न में सबसे लंबे समय तक लॉकडाउन का विश्व रिकॉर्ड है।
एक्टिंग सीनियर सार्जेंट क्रिस्टल मिशेल यूट्यूब पर द डिस्कर्निबल इंटरव्यू चैनल पर खुलासा किया कि राज्य के अधिकारियों द्वारा महामारी दौरान कोरोना नियमों को लागू करवाने के लिए पुलिस संसाधनों से वह परेशान थीं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों में से एक विक्टोरिया पुलिस को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है कि लोग लॉकडाउन प्रतिबंधों का पालन करें। लेकिन लोग हेल्थ रूल्स और वैक्सीनेशन के खिलाफ विरोध को रोकने के दौरान हिंसक हो जाते हैं और उनको गिरफ्तार करना पड़ता है।
मिशेल ने कहा कि मेरे सभी पुलिस अधिकारी दोस्त फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं और हर दिन सीएचओ (मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी) के निर्देशों को लागू करने में जुटे हुए हैं। उनमें से अधिकतर इस पर विश्वास नहीं करते हैं और नियमों को लागू नहीं करना चाहते हैं।कानून लागू करने वाले लोग समुदाय में लोगों को डरा रहे थे। मिशेल ने इस बात को स्वीकार किया कि जब वह सड़क पर अधिकारियों के साथ ऑफ-ड्यूटी मुलाकात करती हैं तो वह भी उनसे असहज महसूस करती हैं।
दरअसल, सितंबर में मेलबर्न में कोविड-19 प्रतिबंधों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुए। इस दौरान विक्टोरिया राज्य की कई वीडियो शेयर की गईं, जिसमें राज्य में पुलिस की बर्बरता के कई उदाहरण सामने आए। एक घटना में एक अधिकारी को एक प्रदर्शनकारी को फुटपाथ पर गिराते हुए देखा गया, इससे वह बेहोश हो गया। एक वायरल वीडियो में पुलिस एक बुजुर्ग महिला को हिंसक रूप से जमीन पर पकट रही है और उस पर पेपर-स्प्रे छिड़क रही है।

Related posts

पुरातत्वविदों को नदी की गहराई में मिला ‘खजाना’, 1800 साल पहले दफनाए गए थे चांदी के 5,500 सिक्के

Pradesh Samwad Team

25 जून को होगा उद्घाटन : बांग्लादेश का सबसे बड़ा ‘पद्मा पुल’ तैयार

Pradesh Samwad Team

यूक्रेनी शरणार्थियों को आश्रय देने पर अपने नागरिकों को हर महीने 350 पाउंड देगी ब्रिटेन सरकार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment