23 C
Madhya Pradesh
August 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

पाकिस्तान में उपद्रवी भीड़ ने जन्माष्टमी के दिन तोड़ी भगवान कृष्ण की मूर्ति


पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय सोमवार को जब भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, तभी सिंध प्रांत के संघार जिले में उपद्रवी भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ दी। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य लाल मल्ही ने ट्वीट कर मंदिर को अपवित्र किए जाने और मूर्ति को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की।
उन्होंने मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘खिप्रो-सिंध में मंदिर को अपवित्र किये जाने और भगवान कृष्ण की मूर्ति को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करता हूं। कानून लागू करने वालों को मंदिरों और देवी-देवताओं पर बार-बार होने वाले हमलों को रोकने के लिए तेजी से कारर्वाई करनी चाहिए।”
सोशल मीडिया पर तस्वीरों में भगवान कृष्ण की मूर्ति को कई टुकड़ों में टूटा हुआ दिखाया गया है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, पंजाब प्रांत में रहीमयार खान जिले के भोंग शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त को एक उन्मादी भीड़ ने शहर में एक गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की और देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया।

Related posts

रूस के साथ युद्धाभ्यास कर रही पाकिस्तानी सेना, भारत के लिए क्यों बजी खतरे की घंटी? समझें

Pradesh Samwad Team

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में शांति संभव नहीं : कुरैशी

Pradesh Samwad Team

सीक्रेट बेस पर रिमोट से चलने वाले युद्धपोत का टेस्ट कर रहा चीन, US नेवल इंस्टीट्यूट के दावे से हड़कंप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment