Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड को अंतिम संस्कार में न आने देना


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में एक जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ट्रेनर की अंतिम इच्छा है कि उसकी चचेरी बहनों को उसका मुंह न दिखाया जाए और गर्लफ्रेंड को उसके अंतिम संस्कार में न आने दिया जाए. युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि अगर अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसकी आत्मा भटकेगी. पुलिस ने शव और सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह किसी ने सूचना दी कि छावनी इलाके में एक युवक आत्महत्या कर ली है. सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की. मृतक का नाम गोपाल पुत्र विनोद वर्मा है. वह जिम ट्रेनर है. पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सबसे पहले उसका शव भाई नितेश ने फंदे पर लटका देखा था. इसके बाद से वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा. नितेश के मुताबिक, लॉकडाउन की वजह से गोपाल ने काम करना बंद कर दिया था. गोपाल भाइयों नितेश, अंकुश और माता-पिता के साथ रहता था.
सुसाइड नोट में लिखी ये बातें : पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गोपाल ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है. उसने लिखा है कि वह जो भी कर रहा है खुशी से कर रहा है. दोनों चचेरी बहनों को मेरा चेहरा मत दिखाना. प्रेमिका को भी अंतिम संस्कार में शामिल मत करना. अगर मेरी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हुई तो आत्मा भटकती रहेगी. इस बीच पुलिस की जांच में पता चला कि गोपाल का चाचा के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. वह चचेरी बहनों से नाराज था. परिजनों ने बताया कि गोलू और मन्नू उनकी चचेरी बहनें हैं. उनकी शादी हो चुकी है. कुछ समय से चाचा के परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है. विवाद में दोनों चचेरी बहनें दखल दे रही थीं.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर से दुबई (Dubai) के लिए शुरू होने जा रही फ्लाइट से पहले रविवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट की जानकारी भी ली. ज्योतिरादित्य सिंधिया के केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के बाद इंदौर को उड्डयन क्षेत्र में अनेक सुविधाएं मिली हैं. 1 सितंबर से इंदौर से दुबई की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी.
बता दें, इंदौर-दुबई फ्लाइट शुरू होने के मद्देनजर, एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली शामिल होंगे. जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इसी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एयरपोर्ट का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा और एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास शाह इस मौके पर उनके साथ थे. उन्होंने बताया कि एक सितंबर से इंदौर से दुबई के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट के रास्ते में आ रही आरटीपीसीआर जांच की समस्या खत्म हो गई है.

Related posts

« Les niveaux VIP : le moteur caché derrière le jackpot de plusieurs millions – une success‑story de Noël »

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Pradesh Samwad Team

Jackpots mobiles pour les novices : quelle plateforme choisir entre iOS et Android ?

Leave a Comment