Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगानिस्तान में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे छात्र और छात्राएं: तालिबान


अफगानिस्तान में अब छात्र और छात्राएं अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययन करेंगे। स्थानीय समाचार चैनल टोलो न्यूज ने तालिबान द्वारा नियुक्त कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।
काबुल में एक उच्च शिक्षा सम्मेलन में बोलते हुए हक्कानी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा का अधिकार है, लेकिन वे लड़कों के साथ एक ही कक्षा में नहीं पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी वादा किया कि विश्वविद्यालय जल्द ही फिर से खुलेंगे और शिक्षकों तथा मंत्रालय के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
सम्मेलन में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, शिक्षाविदों और मंत्रालय के पूर्व अधिकारियों ने शिरकत की। अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन के बाद देश में महिलाओं के अधिकार चिंता का विषय बने हुए हैं। इससे पहले अगस्त में, तालिबान ने कहा था कि महिलाओं को अध्ययन और काम करने के साथ-साथ सरकारी गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
मंगलवार को तालिबान ने कहा कि आवश्यक नियमों पर काम करने के बाद सरकारी महिला अधिकारी अपना काम फिर से शुरू कर सकेंगी। संयुक्त राष्ट्र और मीडिया रिपोटरं के अनुसार, संगठन ने पहले ही अफगानिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं को पुरुष रिश्तेदार के बिना काम करने या अपना घर छोड़ने के लिए मना कर दिया है।

Related posts

नए साल पर तानाशाह किम जोंग उन ने दुनिया को डराया, उत्‍तर कोरिया ने जापान सागर में दागी मिसाइल

Pradesh Samwad Team

कनाडा में खत्म हुआ ‘आपातकाल’, ट्रक ड्राइवरों के विरोध को कुचलने के लिए PM जस्टिन ट्रूडो ने किया था लागू

Pradesh Samwad Team

नाटो ने रूस को चेताया, कहा-यूक्रेन को अस्थिर करने की कोई भी कोशिश महंगी गलती होगी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment