28.5 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

काबुल के हवाई अड्डे पर करीब 5,400 लोगों को निकलने का इंतजार: पेंटागन


अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान से उड़ान भरने के लिए काबुल के हवाई अड्डे पर करीब 5,400 लोग इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘हवाई अड्डे पर अब भी लगभग 5,400 लोग हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वे अफगानिस्तान से उड़ानों की प्रतीक्षा में हैं।” टेलर ने यह भी कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने अफगानिस्तान से 80 उड़ानों में 12,500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
अमेरिकी सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है, “मैं आपके लिए पुष्टि कर सकता हूं कि हमें विश्वास नहीं है कि बैरन होटल में या उसके पास दूसरा विस्फोट हुआ था, यह एक आत्मघाती हमलावर था।”

Related posts

हिंसक प्रदर्शनों के बीच राष्‍ट्रपति राजपक्षे ने उठाया बड़ा कदम

Pradesh Samwad Team

अमेरिका यूक्रेन को देगा एक अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता

Pradesh Samwad Team

भारत के भारी विरोध के बाद श्रीलंका में झुका चीन, तमिलनाडु के पास रोका सोलर प्‍लांट प्रॉजेक्‍ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment