Pradesh Samwad
खेल

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने मांगी माफी, की थी यह हरकत


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और मौजूदा मुख्य कोच मार्क बाउचर ने अपने खेलने के दिनों के दौरान अपमानजनक गीत गाने वाले समूह का हिस्सा होने और टीम के अश्वेत साथियों को उपनाम देने के लिए माफी मांगी है। एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल एडम्स सहित टीम के कुछ साथियों द्वारा नस्लवाद का आरोप लगाए जाने के बाद बाउचर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण (एसजेएन) समिति को 14 पन्ने का हलफनामा दिया है।
एडम्स से एसजेएन के समक्ष सुनवाई के दौरान दावा किया था कि बाउचर टीम के उन साथियों में शामिल थे जिन्होंने गाने में उन पर नस्ली टिप्पणी की थी। बाउचर ने कहा कि उन्होंने एडम्स का कोई उपनाम नहीं रखा था। आरोपों के जवाब में बाउचर ने कहा कि उन्हें और टीम के उनके साथियों को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था। बाउचर ने हलफनामे में लिखा कि मैं किसी भी आपत्तिजनक आचरण, वास्तविक या कथित, के लिए क्षमा चाहता हूं जिसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया है।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त समय के दौरान हमें, टीम, कोचिंग स्टाफ, चयनकर्ताओं और सीएसए को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था और ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए था जहां टीम के सभी सदस्य इन मुद्दों के बारे में बात कर सकते। बाउचर ने साथ ही कहा कि टीम के साथियों के साथ अपमानजनक गीत गाने या अपमानजनक उपनाम रखने में किसी भी तरह की भूमिका के लिए उन्हें बेहद खेद है और माफी मांगते हैं।

Related posts

ओपीएस फाइटर्स ने जीता खिताबी मुकाबला चौथी एलएनसीटी स्टेट ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

हरमनप्रीत WBBL में ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

‘जार्वो 69’ पर सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार; बेयरस्टो को भी मारी थी टक्कर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment