Pradesh Samwad
खेल

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने टॉप ऑर्डर को लताड़ा


भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ही इकलौते बल्लेबाज हैं जो टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बना रहे हैं। रूट को दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मौजूदा टॉप ऑर्डर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम में बड़े बदलाव करने के लिए कहा है। अब ग्राहम गूच ने भी इंग्लैंड के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को लताड़ लगाई है।
ग्राहम गूच ने इंग्लैंड के ऊपर क्रम के बल्लेबाजों को लताड़ते हुए कहा है कि हर क्रिकेटर खुद को अच्छा अभ्यास और कड़ी मेहनत करता है। यह खिलाड़ी की मेहनत, रवैये और तकनीक पर निर्भर करता है कि वह कैसे खेल रहा है। खासतौर पर सलामी बल्लेबाजों के लिए जिनकी एक गलती उन्हें पूरे दिन के लिए पवेलियन बैठा सकती है।
ग्राहम गूच ने दाविद मलान को टीम में शामिल किए जाने पर कहा कि वह बहुत ही शांत खिलाड़ी है। वह अपना खेल जानता है कि कैसे खेलना है। उसने टेस्ट क्रिकेट में कुछ सफलता हासिल की है। वहीं उन्होने हासिब हमीद को लेकर कहा कि वह लगातार फेल हो रहे हैं। उसे बाकी सीरीज में खेलाना होगा क्योंकि आप किसी को एक खराब मैच के कारण बाहर नहीं कर सकते और ना ही किसी को एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर अंदर ला सकते हैं।
ग्राहम गूच ने यहां तक कह दिया कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक तीन साल पहले मौजूदा बल्लेबाजों से बढ़िया बल्लेबाजी करते थे। गूच ने इंग्लैंड क्रिकेट को सुझाव दिया कि वह कुक को दोबारा टीम में शामिल कर सकते हैं और टॉप ऑर्डर में रख सकते हैं।

Related posts

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग बालक अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता शहडोल संभाग ने जबलपुर संभाग को 10 विकेट से हराया, कल भोपाल संभाग और शहडोल संभाग के मध्य मैच खेला जाएगा।

Pradesh Samwad Team

4 गेंद पर 4 विकेट हासिल करने वाले कैंफर बोले- मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था

Pradesh Samwad Team

कौन हैं चहल का शारीरिक शोषण करने वाले फ्रैंकलिन, नशे में की थी घिनौनी हरकत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment