Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

उमा भारती बोलीं, यूपी में कल्याण सिंह से अच्छा कोई सीएम नहीं हुआ


यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर उमा भारती ने शोक व्यक्त किया है। उमा भारती ने कहा है कि उनका निधन मेरे लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में पिछड़े वर्ग के लोगों को जो बहुत बड़ा आधार मिला है, उसके पीछे कल्याण सिंह ही थे। वो राम भक्त और राष्ट्र भक्त थे। जब उनसे पूछा गया कि आपने कार सेवकों पर गोली चलाने का आदेश क्यों नहीं दिया।
कल्याण सिंह ने जवाब दिया था कि वह कार सेवक थे, कोई आतंकवादी नहीं थे। राम मंदिर के लिए उन्होंने कुर्सी छोड़ दी थी। उनकी राम और राष्ट्र भक्ति का कोई मेल नहीं था। उमा भारती ने कहा कि कल्याण सिंह से बेहतर यूपी में कोई सीएम नहीं हुआ है। कल्याण सिंह ने छह दिसंबर की घटना के लिए खुद को ही दोषी बताया था। उमा भारती ने कहा कि ऐसी बात करने वाले लोग सीएम की कुर्सी पर होते नहीं है।
एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मैं 11 साल की उम्र से उमा भारती के संपर्क में थी। हमारे बीच में जो उम्र का अंतर था, वह पिता और पुत्री का था। मैं उनको हमेशा भाई साहब कहती थी, लेकिन लोग उनको बाबू जी कहते थे। बीजेपी से निकाले जाने के बाद दिग्विजय सिंह ने कल्याण सिंह को एमपी बुलाया था। इस पर कल्याण सिंह ने उन्हें जवाब दिया था कि मैं उमा को कभी नुकसान नहीं कर सकता। इसी वजह से यह मेरे लिए अपूरणीय क्षति है।

Related posts

Roulette Online Europea vs. Vegas: Come la Psicologia del Giocatore e i Bonus Influenzano le Probabilità

host

स्वर्गीय श्रीमती श्रुति मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Pradesh Samwad Team

प्रदीप मुल्तानी ने उद्योगपतियों एवं पीएचडी चेंबर के सदस्यों से मीटिंग की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment