Pradesh Samwad
ज़रा हटकेमध्य प्रदेश

नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति अभियान के तहत भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे चलाया गया अभियान

‘ ’नशे से दूरी- है जरूरी’’ अभियान का शुभारंभ
डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा ने मुख्‍यमंत्री जी के संदेश एवं अभियान के पोस्‍टर का किया विमोचन
हम सभी की नैतिक जिम्‍मेदारी है, नशे के दुष्‍प्रभावों से किशोर बच्‍चों और युवाओं को अवगत कराएं और नशे से दूर रखें – डीजीपी श्री मकवाणा
भोपाल, 15 जुलाई 2025। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने आज मंगलवार 15 जुलाई 2025 को पुलिस मुख्‍यालय, भोपाल में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले वृहद नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान ‘’नशे से दूरी-है जरूरी’’ का शुभारंभ माननीय मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश तथा अभियान के पोस्‍टर का विमोचन कर किया।
डीजीपी श्री मकवाणा ने कहा कि माननीय मुख्‍यमंत्री जी की प्रेरणा से समाज में नशे की प्रवृत्ति की प्रभावी रोकथाम के यह जनजागरूकता अभियान ‘’नशे से दूरी-है जरूरी’’ मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ड्रग्‍स- ये शब्‍द सुनते ही दिमाग में कई दृश्‍य उभरते हैं- दुर्बल शरीर, नशीली आंखे, धुऐं का गुबार और अंधकार। मादक पदार्थों के सेवन की लत कई युवाओं को खोखला कर उनके परिवारों को भी बर्बाद कर रही है। देश एवं प्रदेश के शीर्षस्‍थ राजनैतिक नेतृत्‍व भी इस विकराल समस्‍या से चितिंत एवं इसके निदान हेतु प्रयासरत है। हम सभी की ये नैतिक जिम्‍मेदारी है कि इसके दुष्‍प्रभावों से विशेषकर किशोर बच्‍चों और युवाओं को अवगत कराएँ और नशे से दूर रखें। उन्‍होंने कहा कि ‘’हमारा है यही संदेश- नशा मुक्‍त हो मध्‍यप्रदेश’’।
इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक सी आई डी श्री पवन श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स श्री के.पी.वेंकटेश्वर, पुलिस महानिरीक्षक ए.एन. ओ. डॉ. आशीष, पी एस ओ टू डीजीपी श्री विनीत कपूर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव कुमार कंचन एवं एसओ टू डीजीपी श्री मलय जैन उपस्थित रहें।
इनकी रहेगी महत्‍वपूर्ण भूमिका
अभियान में उच्च शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्‍य विभाग, एनजीओ, धार्मिक संस्‍थान आदि की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

जन-जागरूकता अभियान नशे से दूरी- है जरूरी में प्रतिदिन की जाने वाली कार्यवाही-
अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में प्रतिदिन विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी जिनमें स्थानीय रेडियो और एफएम चैनलों के माध्यम से प्रसारण, सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स का प्रदर्शन और पंपलेट का वितरण शामिल है। साथ ही, प्रिंट मीडिया, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रचार किया जाएगा। सफाई वाहनों पर लगे पीए सिस्टम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर हैशटैग #नशे_से_दूरी_है_जरूरी, #Say No To Drugs, #NashamuktMP आदि के माध्यम से व्यापक जन-संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान प्रत्येक आयोजन स्थल पर नशामुक्ति से संबंधित “सेल्फी पॉइंट” बनाए जाएंगे ताकि आमजन की भागीदारी को और प्रोत्साहन मिल सके। नारकोटिक्स से संबंधित शिकायतों और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933, 14446 एवं वेबसाइट https://ncbmanas.gov.in का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रचार सामग्री जैसे कैप्स, रिस्ट बैंड्स, बैजेस, पोस्टर और बैनर भी वितरित किए जाएंगे।
प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रावासों में “छात्रावास नशामुक्ति समितियों” का गठन किया जाएगा। अभियान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस जैसे सामाजिक व धार्मिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। सामाजिक न्याय एवं एमएसएमई विभाग द्वारा प्रशिक्षित “मास्टर वॉलेंटियर्स” नागरिकों व छात्रों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, “कला पथक दल” द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत, संगीत आदि के माध्यम से भी जनजागरूकता फैलाई जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं जैसे Alcoholics Anonymous और Narcotics Anonymous भी इस अभियान में अपना योगदान देंगी। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “युवा संगम” के अंतर्गत “प्रहरी क्लब”/ “ओजस क्लब” और “उमंग मॉड्यूल” के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “Manhit App” के माध्यम से नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, मेडिकल और टेक्निकल कॉलेजों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सहयोग से पोस्टर, शॉर्ट मूवी और जागरूकता संदेश साझा किए जाएंगे।
यह जन-जागरूकता अभियान प्रदेशभर में एक सशक्त और संगठित प्रयास के रूप में नशे के विरुद्ध जनमत तैयार करेगा तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुलिस विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से दिनांक 15.07.25 से 30.07.25 तक दिन-प्रतिदिन के कार्यक्रम
क्र दिनांक कार्यक्रम का विवरण
1. 15.07.2025 अभियान के शुभारंभ के पूर्व मीडिया को जानकारी देना व दैनिक समाचार पत्रों के साथ नशामुक्ति संदेश पम्पलेट का वितरण कराना । स्कूल / कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं के छात्रों, ग्राम / नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, एन.सी.सी., स्काउट गाइड एवं जनप्रतिनिधियों के साथ वृहद स्तर पर रैली / ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन एवं शपथ दिलवाना।
2. 16.07.2025 स्कूल / कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में नशा के प्रति जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम – रील्स, शार्ट फिल्म इत्यादि का आयोजन एवं शपथ दिलवाना ।
3. 17.07.2025 स्कूल / कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में नशा के प्रति जन-जागरूकता संबंधी व्याख्यान एवं लघुकृत फिल्म का प्रदर्शन । स्कूल के आस-पास तम्बाकू / सिगरेट की गुमटी न हो, सुनिश्चित करवाना एवं शपथ दिलवाना।
4. 18.07.2025 झुग्गी झोपड़ी व चिन्हित स्थान (Hotspots) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन । नशे के आदी व्यक्तियों एवं परिवार वालों को नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्रों की जानकारी व सुझाव देने के साथ एवं शपथ दिलवाना। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से नशे में लिप्त व्यक्तियों को परामर्श एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाना ।
5. 19.07.2025 ऑटो / शासकीय परिवहन के वाहनों पर पोस्टर चस्पा करवाना। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कराया जाना।
6. 20.07.2025 नशे के विरुद्ध सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रृंखला निर्मित करना एवं जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन ।
7. 21.07.2025 स्कूल / कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता हेतु चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन । छात्रों के माता-पिता/ अभिभावकों की जागरूकता हेतु सम्मिलित करना।
8. 22.07.2025 गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी, और वरिष्ठ अधिकारियों के नशा के विरुद्ध रिकॉर्ड किये गये जन जागरूकता संदेश का सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार प्रसार करना। सोशल मीडिया पर नशे से पीड़ित व्यक्ति द्वारा नशा छोड़ने की मोटिवेशनल स्टोरी को प्रसारित करना।
9. 23.07.2025 जन-जागरूकता की शॉर्ट मूवी व संदेशों को बसों, सार्वजनिक यातायात साधनों, नगर निगम द्वारा लगाई गई स्क्रीन पर प्रचार प्रसार करना।
10 . 24.07.2025 पुलिस थाना परिसर में ग्राम /नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलवाना।
11. 25.07.2025 महिला बाल विकास के शौर्य दल के सदस्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका, ग्राम / नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की सशक्त भागीदारी कर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
12. 26.07.2025 व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, सार्वजनिक स्थानों में नशा विरोधी जन संवाद का आयोजन ।
13. 27.07.2025 छात्रावास (शासकीय व अशासकीय), धार्मिक संस्थान, जेल, फैक्ट्री, कारखाने आदि स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
14. 28.07.2025 अंतरविभागीय (Custom, Excise, Forest, Social Welfare & Health) से समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।
15. 29.07.2025 स्थानीय खेल कोच के संयुक्त प्रयास से खिलाड़ियों के मध्य जन- जागरूकता का आयोजन ।
16. 30.07.2025 स्थानीय गणमान्य / जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम का आयोजन । ग्राम / नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया जाएगा।

Related posts

Vitesse de paiement des meilleurs sites de jeux : quels casinos offrent les dépôts et retraits les plus rapides tout en vous gratifiant de tours gratuits

Klangwelten und Tischspiele: Wie Musik das Spielerlebnis bei 1Red Casino verbessert

Guide complet du casino en ligne : tout ce que vous devez savoir en 2026