Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

इंदौर की 100 फीसद शहरी आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य हासिल


मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम पड़ाव शुक्रवार को पार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक सात महीनों के अभियान के बाद शहर में सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है। इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया, “हमने शहरी क्षेत्र के 18.81 लाख पात्र लोगों को महामारी रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। अब तक हम शहर के 18.82 लाख नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।” पाल ने कोविड-19 के खिलाफ इस
इंदौर, 13 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम पड़ाव शुक्रवार को पार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक सात महीनों के अभियान के बाद शहर में सभी लक्षित लोगों को महामारी रोधी टीके की पहली खुराक दे दी गई है।
इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया, “हमने शहरी क्षेत्र के 18.81 लाख पात्र लोगों को महामारी रोधी टीका लगाने का लक्ष्य तय किया था। अब तक हम शहर के 18.82 लाख नागरिकों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।”
पाल ने कोविड-19 के खिलाफ इस उपलब्धि का श्रेय इंदौर के नागरिकों की जागरूकता को देते हुए उनसे अपील की कि वे तय समय पर टीके की दूसरी खुराक भी लगवाएं।
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और पहले दौर में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराक दी गई थी।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,021 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Related posts

Roulette européenne en ligne : comment les tournois mobiles offrent de meilleures chances que le Strip

L’Art de la Séduction : Pourquoi les Thèmes de Machines à Sous Influencent le Comportement des Joueurs

भोपाल नगर निगम ने रजा मुराद को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने 24 घंटे के अंदर हटा दिया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment