Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

इंदौर में रोड रोलर चलवाकर नष्ट की गई 30 लाख रुपये से ज्यादा की बीयर और व्हिस्की


मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने शुक्रवार को रोड रोलर चलवाकर शराब की 30 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की अवैध खेप नष्ट कर दी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि महू क्षेत्र में वर्ष 2014 में बीयर तथा व्हिस्की की कुल 853 पेटियां पकड़ी गई थीं और इस खेप का मूल्य 30.38 लाख रुपये था। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारियों के कब्जे से जब्त किए जाने के बाद यह खेप पुलिस के मालखाने में पिछले सात साल से रखी थी और पुलिस ने इसे नष्ट करने के लिए प्रशासन
इंदौर, 13 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने शुक्रवार को रोड रोलर चलवाकर शराब की 30 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की अवैध खेप नष्ट कर दी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारियों ने बताया कि महू क्षेत्र में वर्ष 2014 में बीयर तथा व्हिस्की की कुल 853 पेटियां पकड़ी गई थीं और इस खेप का मूल्य 30.38 लाख रुपये था।
उन्होंने बताया कि अवैध कारोबारियों के कब्जे से जब्त किए जाने के बाद यह खेप पुलिस के मालखाने में पिछले सात साल से रखी थी और पुलिस ने इसे नष्ट करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया था।
अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष सिंह की गठित समिति के सदस्यों की मौजूदगी में अवैध शराब की खेप को महू के पासीपुरा के उस मैदान में रोड रोलर चलवाकर नष्ट किया गया जहां कचरे का निपटारा किया जाता है।

Related posts

Design d’Avanguardia nei Siti di Gioco: Come le Piattaforme Mobile Creano Spazi di Intrattenimento Coinvolgenti

Strategia Vincenti per i Tornei di Roulette Online nel 2024: Guida Pratica per Iniziare l’Anno al Top

Playoff NBA 2024 e i bonus cashback: come i fan del basket stanno trasformando le scommesse in guadagni reali

Leave a Comment