Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगानिस्तान में अपने दूतावास के कर्मचारियों की वापसी के लिए 3 हजार सैनिक भेजेगा अमेरिका

अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे हालात के मद्देनजर अमेरिका काबुल में दूतावास से कुछ और कर्मियों को वापस लाने के लिए अतिरिक्त सैनिक भेजने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाली सरकार के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ये सैनिक अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों की वापसी में मदद करेंगे और उन्हें विमान सुविधा तथा सुरक्षा मुहैया कराएंगे। इस संबंध में आदेश अभी सावर्जनिक नहीं किया गया है।
3 हजार सैनिक भेजेगा अमेरिका : पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने घोषणा की कि अमेरिकी रक्षा विभाग काबुल से एंबेसी के कर्मचारियों को निकालने के लिए अफगानिस्तान में सेना भेजेगा।जॉन किर्बी ने कहा अगले 24-48 घंटों में काबुल हवाई अड्डे पर 3 पैदल सेना बटालियनों को ट्रांसफर किया जाएगा। यह लगभग 3,000 सैनिक हैं।
अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है आदेश : अधिकारी ने बताया कि ये सैनिक अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों की वापसी में मदद करेंगे और उन्हें विमान सुविधा तथा सुरक्षा मुहैया कराएंगे। इस संबंध में आदेश अभी सावर्जनिक नहीं किया गया है।
हमले का दिया जाएगा जोरदार जवाब-प्रेस सचिव जॉन किर्बी : किर्बी ने कहा कि राज्य विभाग के अनुरोध पर असैन्य कर्मियों की व्यवस्थित और सुरक्षित कमी का समर्थन करने के लिए बलों को तैनात किया जा रहा है। यह एक अस्थायी मिशन है। हमारे कमांडरों के पास सेल्फडिफेंस का अधिकार है और उन पर किसी भी हमले का जोरदार जवाब दिया जा सकता है।
अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी सैनिक भेजेगा ब्रिटेन : ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने घोषणा की कि देश छोड़ने में ब्रिटिश नागरिकों की सहायता के लिए लगभग 600 यूके सैनिकों को अफगानिस्तान भेजा जाएगा।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: टेरर फंडिंग केस में जमात-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा लोकेशन पर NIA की रेड, कई अहम दस्तावेज़ जब्त

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन का आरोप- पुतिन की सेना ने लूटा चेरनोबिल परमाणु प्लांट

Pradesh Samwad Team

भड़के जेलेंस्‍की : रूस ने कीव पर फिर तेज किया आक्रमण, यूक्रेन जंग में 12वें दिन मिसाइलों की बारिश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment