28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
राजनीति

बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष ने किया बूथ प्रवास

सागर। बूथ विजय अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया नरयावली विधानसभा के सदर मंडल में बूथ क्रमांक 98 पर पहुंचे।
बूथ प्रवास के दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से जोड़े रखने के लिए प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। डॉ मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस इतिहास से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री जी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया है, जो डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ पर 370 वोट बढ़ाकर ऐतिहासिक रूप से बूथ विजय के संकल्प के साथ इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाए। बैठक के उपरांत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बूथ समिति सदस्यों के साथ विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सम्पर्क व संवाद किया व मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राम–राम के अभिवादन को हितग्राहियों तक पहुंचाया व उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर मंडल सौरभ केशरवानी सहित बूथ समिति के सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Related posts

क्या है 600 करोड़ का वह घोटाला, जिसमें बीजेपी सांसद गुमान सिंह डामोर पर FIR, कैमरा देख भाग रहे

Pradesh Samwad Team

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान

Pradesh Samwad Team

देश में लागू जीएसटी व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला

Pradesh Samwad Team