Pradesh Samwad
खेल

Women IPL: 5 टीमों के बीच होंगे इतने मुकाबले, महिला आईपीएल को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट


बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल (WIPL) का आयोजन अगले साल पुरुषों के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले मार्च में किया जाएगा, जिसमें पांच टीम भाग लेंगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक ‘नोट’ के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 20 लीग मैच होंगे, जिसमें टीमें दो बार एक-दूसरे का सामना करेंगी। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर में खेलेंगी।
नोट के अनुसार प्रत्येक टीम अपनी अंतिम एकादश में पांच विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है। इसमें कहा गया है,‘घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाने और अधिक प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करने के लिए डब्ल्यूआईपीएल में फिलहाल पांच टीम रखने का फैसला किया गया है। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे जबकि कोई भी टीम छह विदेशी खिलाड़ियों से अधिक को नहीं रख सकती।’
बीसीसीआई के नोट के अनुसार,‘इसके अलावा प्रत्येक टीम के अंतिम एकादश में पांच से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं। इनमें से चार खिलाड़ी आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों और एक खिलाड़ी आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देशों से होगा।’

Related posts

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज फाइनल मुकाबले में चम्बल पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता

Pradesh Samwad Team

साद अंसारी वन डे क्रिकेट प्रतियोगिता : रिचित चौहान के दोहरे प्रदर्शन ओर यमन की नाबाद अर्धशतकीय पारी से एन सी सी सी क्लब ने अकीरा क्लब को 3 विकेट से हराया।

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : पेलिकन्स क्रिकेट क्लब ने यंग फ्रेंड्स क्लब को रोमांचक मैच में 13 रन से हराया, सुमेर सिंह की शानदार विकेटकीपिंग के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment