33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मध्यप्रदेश विरुद्ध राजस्थान वेंकटेश अय्यर के दोहरे प्रदर्शन से मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 38 रनों से हराया

स्पोर्ट्स एज भोपाल। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज बीसीसीआई द्वारा आयोजित सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश ओर राजस्थान के मध्य मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए जिसमे वेंकटेश अय्यर ने शानदार नाबाद 62 रन, चंचल राठोर ने 33, शुभम शर्मा ने 32 और कुलदीप गेही ने 31 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की तरफ से मानव और अनिरुद्ध ने 2 2 जबकि अनिकेत ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 135 रन बनाकर ऑलआउट हो गई जिसमे सलमान खान ने 44, यश ने 36 और कुणाल सिह ने 15 रनों का योगदान दिया। वेंकटेश अय्यर ने बौलिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि अश्विन ओर अजय ने 1 1 विकेट लिया। कल रणजी ट्रॉफी विजेता मध्यप्रदेश का मुकाबला रणजी ट्रॉफी उपविजेता मुम्बई से होगा।

Related posts

Syed Mushtaq Ali Trophy: कर्नाटक के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 14 चौके-6 छक्के ठोक कूट डाला ताबड़तोड़ शतक

Pradesh Samwad Team

अब कोरोना ने दिया पाकिस्तान को झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बीच में ही खत्म

Pradesh Samwad Team

रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पांचाल को मिली टेस्ट टीम में जगह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment