Pradesh Samwad
खेल

पंत-जडेजा का शानदार प्रदर्शन, टीम इंडिया ने बर्मिंघम टेस्ट के पहले दिन बनाए 338 रन

इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवा (फिर से निर्धारित) टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के कारण दिन का खेल 84 ओवर का कर दिया गया। टीम इंडिया ने पहले दिन रिषभ पंत के 146 रनों की बदौलत सात विकेट खोकर 338 रन बना लिए हंै। क्रीज पर अभी भी जडेजा नाबाद अर्धशतक लगाकर बने हुए हैं।
बता दें कि यह मैच पिछले साल की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा होगा जिसमें भारत 2-1 से आगे हैं। पांचवें टेस्ट को पिछले साल कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया था। यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है।
पहला दिन : शुभमन गिल 24 गेदों पर चार चौकों की मदद से 17 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर जैक क्रॉली के हाथों कैच आउट हुए।
एंडरसन की गेंद पर पुजारा ने क्रॉली को कैच थमा दिया और वह सस्ते में पवेलियन लौट गए। पुजारा 46 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। लंच के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो टीम इंडिया ने हनुमा विहारी का भी विकेट गंवा लिया। ऐसा लगा कि पंत के साथ मिलकर अच्छे टच में नजर आ रहे कोहली अच्छी पारी खेलेंगे लेकिन इंगलैंड के तेज गेंदबाज मैटी पॉट्स ने उन्हें 11 रन पर बोल्ड कर दिया।
श्रेयस अय्यर को जेम्स एंडरसन ने बाऊंसर फेंककर खूब परेशान किया। उन्होंने आखिरकार श्रेयस को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
पंत ने जडेजा के साथ साझेदारी निभाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। टी ब्रेक तक भारत ने पांच विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे।
टी ब्रेक के बाद भी पंत ने अपना स्वाभाविक खेल जारी रखा और 100+ की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने 89 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। साथ ही रविंद्र जडेजा अपना अर्धशतक बनाने में सफल रहे।
शतक के बाद पंत ने तेजी से रन बनाए लेकिन इंगलैंड के स्पिनर जो रूट उनकी विकेट लेने में सफल रहे। पंत ने 111 गेंदों में 20 चौके और चार छक्कों की मदद से 146 रन बनाए।
पंत का विकेट गिरते ही शार्दुल ठाकुर मैदान पर आए लेकिन वह एक ही रन बनाकर आऊट हो गए।

Related posts

इन दो टीमों ने कटाया वर्ल्ड टी-20 का टिकर, ओमान बाहर

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22 : भोपाल के दिव्यांश जैन 91 रन और जबलपुर के वंदित जोशी 106 रन की शानदार पारी

Pradesh Samwad Team

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 कर्नाटक, यू पी, गोआ, हिमाचल और अरुणाचल ने जीते अपने अपने मुकाबले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment