20.9 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : उदयभान क्रिकेट अकादमी ने आर पी क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स एज 23 जून| स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज आर पी क्रिकेट अकादमी और उदयभान क्रिकेट अकादमी के मध्य मैच खेला गया। उदयभान क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर पी क्रिकेट अकादमी की टीम 38 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पीयूष ने 24, प्रकाश ने नाबाद 23 और पार्थ ने 18 रन का योगदान दिया। सतीश और सैफ ने 4 4 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी उदयभान क्रिकेट अकादमी की टीम ने 8 विकेट खोकर 123 रन बनाकर यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। तनय ने 3 और विशाल ने 2 विकेट लिए। सतीश को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

‘अगर मैं भारत में पैदा हुआ होता तो कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाता…’ : AB de Villiers

Pradesh Samwad Team

कैरियर कॉलेज के पुस्तकालय विभाग द्वारा “पुस्तक डोनेशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया

Pradesh Samwad Team

नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका ग्रुप में टॉप पर, सुपर 12 में बांग्लादेश से होगा सामना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment