Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका यूक्रेन को देगा एक अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता

अमेरिका द्वारा बुधवार को यूक्रेन के लिए एक अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता की घोषणा किए जाने की उम्मीद है जिससे कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस का मुकाबला करने में हमले का सामना कर रहे देश की मदद की जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युद्ध शुरू होने के बाद से हथियारों और उपकरणों की यह सबसे बड़ी एकल खेप होगी।
अधिकारियों ने कहा कि इस सहायता सामग्री में पोत विध्वंसक मिसाइल लॉन्चर, हॉवित्जर और अन्य आयुध सामग्री होगी। इस सहायता की घोषणा की बात ऐसे समय आई है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा करने के वास्ते 45 से अधिक देशों की ब्रसेल्स में एक बैठक बुलाई।
बैठक की शुरुआत में, ऑस्टिन ने कहा कि पश्चिम को यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति में तेजी लानी चाहिए। राष्ट्र के नाम मंगलवार की रात अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिम से हथियारों की अधिक और त्वरित डिलीवरी का अनुरोध किया, विशेष रूप से मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों के लिए।

Related posts

हीलियम-3 बदल सकता है फ्यूचर! अंतरिक्ष में मौजूद ‘तेल का कुआं’, कौन पहुंचेगा सबसे पहले?

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने स्कूलों में अब टीचर्स और छात्रों पर लगाया ये नया बैन

Pradesh Samwad Team

मॉरीशस के द्वीप पर सैन्य ठिकाना बना रहा भारत? रिपोर्ट में किया गया सनसनीखेज दावा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment