Pradesh Samwad
खेल

इमरान खान फिर चुने गए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के फिर से अध्यक्ष चुन लिए गए। खान (69) को इस पद के लिए चुनौती देने वाले दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद उन्हें (खान को) निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
पार्टी के आंतरिक चुनाव 13 जून तक करने के पाकिस्तान चुनाव आयोग के निर्देश के बाद इस्लामाबाद में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान उन्हें अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। खान के अलावा, उमर सरफराज चीमा और नाइक मुहम्मद पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए दो अन्य उम्मीदवार थे।
पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पार्टी के उपाध्यक्ष, जबकि पूर्व योजना मंत्री असद उमर फिर से महासचिव चुने गए हैं। इन चुनावों के बाद खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद बैठक में संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा शासक अमेरिका की मंजूरी के बिना कुछ नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिनों में पाकिस्तान के इतिहास के सबसे बड़े प्रदर्शन की तारीख का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन के लिए तैयार होने को कहा, जिसे उन्होंने राष्ट्र के लिए जिहाद बताया।

Related posts

रोहन थोराट के दोहरे प्रदर्शन से एन सी सी सी ने रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता फेथ क्रिकेट क्लब ने बी एम सी सी को हरा किया खिताब पर कब्ज़ा आई पी सी सीनियर्स फाइनल में , मयंक सीनियर्स से खिताबी मुकाबला आज

Pradesh Samwad Team

कानपुर टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद कीवी टीम के हौसले बुलंद, कप्तान विलियमसन ने इन 2 खिलाड़ियों की तारीफ में पढ़े कसीदे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment