Pradesh Samwad
खेल

सीडीएस बिपिन रावत फेथ इंटर-स्कूल कप

पहले सीडीएस बिपिन रावत मेमोरियल फेथ इंटर स्कूल कप के दूसरे दिन बाल भवन ने संस्कार वैली को 9 विकटों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार वैली ने 25 ओवर में 129 रन बनाए। रघुवीर प्रताप ने 28, अलीफ हसन ने 15 रन बनाए। मोहित गुप्ता ने 3 और अयान खान ने 2 विकेट लिए। बाल भवन ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आवश्यक रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहित गुप्ता ने नाबाद 59, भूमित असुधाई ने 38 और मुस्तफा ने 8 गेंदों में 21 रन बनाए। मोहित गुप्ता को पूर्व क्रिकेटर सुमित तनेजा ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में डीपीएस कोलार ने 104 रनों के बड़े अंतर से अपना मैच जीत लिया। अरीन और देव पाटीदार ने क्रमश: 78 और 77 रन बनाए। क्राइस्ट मेमोरियल 25 ओवर में 91 रन ही बना पाई। पूर्व क्रिकेटर और डीपीएस के कोच सुमित तनेजा ने एरीन को उनके शानदार हाफ सेंचुरी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया। आज का मैच – फेथ ब्लू ग्राउंड में सेंट पॉल बनाम क्राइस्ट मेमोरियल।

Related posts

से. मोंटफोर्ट स्कूल में समर कैम्प सम्पन्न

Pradesh Samwad Team

पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, निभाएंगे अब यह भूमिका

Pradesh Samwad Team

ए डब्ल्यू कनमडिकर ट्रॉफी अंडर 13 बॉयज चम्बल के यशवर्धन सिंह का नाबाद तिहरा शतक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment