31.7 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

टोक्यो ओलिम्पिक की क्लोजिंग सेरेमनी, टोक्यो ने कहा- ‘एरिगातो’


टोक्यो में ओलिम्पिक की क्लोजिंग सेरेमनी पर भव्य कार्यक्रम करवाया गया। टेक्नोलॉजी के लिए दुनिया भर में जाने जाते जापान ने समारोह को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एलईडी लाइट्स, लेजर के साथ कई चित्र उकेरे गए। इसी के साथ इंटरनैशनल ओलिम्पिक कमेटी ने पैरिस ओलिम्पिक कमेटी के सदस्यों को अगले ओलिम्पिक के लिए रस्मी मशाल सौंप दी। समारोह के अंत में टोक्यो ने लोकल भाषा के शब्द एरिगातो (थैंक यू) के साथ सबसे विदाई ली।
ओपिम्लिक के दौरान आतिशबाजी का सुंदर नजारा देखने को मिला। कई तरह की इकोक्ट्रॉनिक वेव्स के सहारे विभिन्न रंग दिखाती लाइट्स ने पूरा आसमान सप्तरंग कर दिया।
उधर, टोक्यो ओलिम्पिक की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान ही पेरिस के इफेल टावर पर 2024 पेरिस ओलिम्पिक का भव्य झंडा फहराया गया। अगला ओलिम्पिक पेरिस में होना है। ऐसे में पैरिस प्रशासन ने पहली ही घोषणा कर दी थी कि वह विशाल झंडा फहराएंगे।
क्लोजिंग समारोह का मुख्य आकर्षण फिर से इलेक्ट्रॉनिक्स रिंग रहे। इनका आकार इतना बढ़ा था कि पूरे प्लेग्राऊंड्स के ऊपर इसका भव्य नजारा देखने को मिल रहा था।
स्टेडियम पर दर्शक तो मौजूद नहीं थे लेकिन ऑनलाइन लोगों ने इसका भरपूर मजा लिया। स्टेडियम के चारों ओर एलईडी लगाई गई थीं जिसमें पूरी दुनिया के ओलिम्पिक प्रशंसकों ने सेरेमनी को लाइव देखा। साथ ही अपने प्लेयरों को चीयर्स किया।
टोक्यो से पैरिस को अगले ओलिम्पिक की रस्मी घोषणा का जश्र स्पेस में भी मनाया गया। एक वीडियो में दो खेल प्रशंसक अपने जहाज में पैरिस 2024 का पोस्टर पकड़े हुए दिखते हैं।

Related posts

कुत्ता बना क्रिकेटर! जोरदार विकेटकीपिंग, फुर्तीली फिल्डिंग, तेंदुलकर तक हुए फैन

Pradesh Samwad Team

7 march

Pradesh Samwad Team

भारत की पहली बुलेट क्रशर मशीन म.प्र. शूटिंग अकादमी में स्थापित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment