22.8 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राफेल नडाल ने 14वीं बार जीता फ्रेंच ओपन

राफेल नडाल ने रविवार को फ्रेंच ओपन फाइनल में कैस्पर रुड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर रोलां गैरो में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 14वीं चैंपियनशिप और कुल मिलाकर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। ये दोनों रिकॉर्ड पहले से ही नडाल के नाम है। नडाल ने यह जीत अपने 36वें जन्मदिन के दो दिन बाद दर्ज की जिससे लाल बाजरी पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने।
यूं जीता फइनल मुकाबला : फिलिप चैटरियर कोर्ट पर पांचवीं सीड नडाल ने पहले दो सेट आसानी से 6-3,6-3 से जीते और तीसरे सेट में उन्होंने आठवीं सीड रुड को एक भी गेम जीतने का मौका दिए बिना इसे 6-0 से निपटा दिया।
जोकोविच-फेडरर से निकले आगे : स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2005 में 19 साल के उम्र में पहली बार यहां खिताब जीता था और इस टूर्नामेंट में तभी से उनका दबदबा कायम है। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में भी उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच पर दो खिताब की बढ़त बना ली है। फेडरर चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं तो वहीं जोकोविच कोविड-19 टीकाकरण विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल सके थे।
उच्च रैंकिंग के प्लेयरों को हराया : नडाल ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उनकी उम्र और पैर के पुराने दर्द को देखते हुए यह सुनिश्चित नहीं है कि कौन सा मैच उनका आखिरी होगा। कोर्ट फिलिप चैट्रियर में उनकी लय को देखकर हालांकि ऐसा नहीं लगा। उन्होंने अपने अभियान के दौरान शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल चार खिलाडिय़ों (चौथे दौर में नंबर नौ फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, क्वार्टर फाइनल में नंबर एक जोकोविच, सेमीफाइनल में नंबर 3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फाइनल में रैंकिंग में नंबर 8 रुड) को शिकस्त दी।
फ्रेंच ओपन में नडाल का रिकॉर्ड : नडाल ने 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022 में कुल 14 बार फ्रेंच ओपन जीता। इसके अलावा 2009 और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2008 और 2010 में विम्बलडन तथा 2010, 2013, 2017, 2019 में यूएस ओपन के खिताब जीते। नडाल जब भी फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे, हमेशा जीते ही हैं

Related posts

एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप, थाईलैड -2022
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य सहित जीते तीन पदक

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 जनवरी से

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका को लगा दोहरा झटका, चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हुआ यह स्टार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment