Pradesh Samwad
देश विदेश

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी के खिलाफ अवमानना के आरोप तय किए गए


यूएस कैपिटल परिसर में छह जनवरी को हुई हिंसा की जांच कर रही सदन की समिति के समन की अवहेलना करने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी रहे पीटर नवारो के खिलाफ शुक्रवार को अवमानना के आरोप तय किए गए।
नवारो ट्रंप के दूसरे पूर्व सहयोगी हैं जिन पर छह जनवरी, 2021 को हुई हिंसा की जांच में सहयोग न करने को लेकर कांग्रेस की अवमानना ​​के आरोप तय किए गए हैं। इससे पहले व्हाइट हाउस के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन के खिलाफ नवंबर में आरोप तय किए गए थे। उनके खिलाफ मुकदमा लंबित है।
नवारो के शुक्रवार को दिन के उत्तरार्ध में वाशिंगटन में अदालत में पेश होने की उम्मीद है।
अभियोग में आरोप लगाया गया है कि बयान के लिए समिति के समक्ष बुलाए जाने के बावजूद नवारो पेश नहीं हुए।

Related posts

काबुल एयरपोर्ट पर कांटों के घिरे गेट के पीछे खड़ी चिल्लाती रहीं अफगान महिलाएं- ‘हमें बचाओ…तालिबान आ रहा है’

Pradesh Samwad Team

तीन साल पहले शहीद हुए थे पति दीपक, पत्नी ज्योति नैनवाल अब बनीं आर्मी में अफसर

Pradesh Samwad Team

कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे को तेजी से डेवलप कर रहा चीन, जानें भारत के अंडमान से कितनी है दूरी?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment