Pradesh Samwad
मनोरंजन

खत्म नहीं हो रहे फिल्म से जुड़े विवाद, अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ओमान और कुवैत में हुई बैन?

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म को ओमान और कुवैत में बैन कर दिया गया है। हालांकि फिल्म की टीम ने अभी तक इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है।
बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (Samrat Prithviraj) की जबसे घोषणा की गई है तभी से यह चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह फिल्म अलग-अलग कारणों से विवादों में घिरती रही है। अब रिलीज से पहले इस फिल्म को ओमान और कुवैत में बैन कर दिया गया है। फिल्म से जुड़े कुछ नजदीकी सूत्रों ने यह खबर दी है। हालांकि फिल्म इन देशों में क्यों बैन की गई है इसका कोई कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
नहीं हुआ है ऑफिशल कन्फर्मेशन : न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को ओमान और कुवैत में बैन किए जाने की खबरें तो आ रही हैं लेकिन अभी तक इसका कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। फिल्म की टीम ने भी अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत के आखिरी हिंदू सम्राट कहे जाने वाले पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर बनी यह ऐतिहासिक फिल्म 3 जून को रिलीज की जानी है।
पहले से विवाद में है फिल्म : इससे पहले इस फिल्म को लेकर तब विवाद सामने आया था जब राजपूत करणी सेना ने इसका टाइटल बदले जाने की मांग की थी। करणी सेना ने धमकी दी थी कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला जाता है तो वे इसे राजस्थान में रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद 27 मई को फिल्म के मेकर्स ने इसका नाम ‘पृथ्वीराज’ से बदलकर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कर दिया था।
मानुषी छिल्लर कर रही हैं डेब्यू : फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं जबकि पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इससे अपना बॉलिवुड डेब्यू कर रही हैं। मानुषी फिल्म में राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा और मानव विज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Related posts

कोर्ट ने एंबर हर्ड पर ठोका 1.5 अरब का जुर्माना, अभिनेता जॉनी डेप हॉलिवुड एक्ट्रेस अंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि मुकदमा जीत गए

Pradesh Samwad Team

कॉमेडियन को थप्पड़ मारने के बाद गिरी गाज, विल स्मिथ को ऑस्कर से 10 सालों के लिए किया गया बैन

Pradesh Samwad Team

साड़ी पहन रैंप पर उतरीं सलमान खान की मां, 82 की हेलन का जलवा देख हर कोई रह गया दंग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment