Pradesh Samwad
देश विदेश

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की जी-7 देशों ने की निंदा

उत्तर कोरिया ने हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसकी जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने निंदा की और साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य देशों से इसकी आलोचना करने का आह्वान भी किया। खलीज टाइम्स ने अपनी रिपोटर् में इसकी जानकारी दी।
कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के अधिकारियों के साथ एक बयान में कहा,‘‘हम सभी स्तरों पर निरंतर किए जा रहे बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण से चिंतित है।‘‘
उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया ने पिछले बुधवार को तीन मिसाइलों का परीक्षण किया, जिनमें से एक को अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल माना जा रहा है और ऐसा ठीक उस वक्त किया गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एशिया के अपने दौरे से लौटे ही थे।

Related posts

‘तालिबान राज’ में बंदूक तानकर हो रही पत्रकारिता, गन प्वाइंट पर खबरें पढ़ रहा एंकर

Pradesh Samwad Team

ADRM रश्मि दिवाकर ने भोपाल स्टेशन का किया निरिक्षण, युवाओं की जनता से गंदगी न फैलाने की अपील

Pradesh Samwad Team

प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन ‘प्लास्टपैक 2025’ आयोजन लाभ गंगा एक्जीबिशन सेंटर इंदौर में 9 से 12 जनवरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment