Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

12वीं पास होने की खुशी में लड़कियों ने खूब पी शराब, फिर ऐसे डिलवरी बॉय को कार से रौंदा


इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के इंदौर (Indore News) में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. नशे में चूर लड़कियों ने पार्टी के बाद सड़कों पर कार दौड़ाई और एबी रोड पर हादसे में एक शख्स की जान ले ली. उस वक्त कार भी तीन बार पलटी थी, लेकिन उसमें बैठी लड़कियां पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना होते ही भीड़ ने कार को घेर लिया. पुलिस ने गाड़ी चला रही युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा तेजपुर के पास हुआ. गाड़ी चला रही गार्गी माहेश्वरी और उसकी तीन अन्य दोस्त 12th एग्जाम पास होने की खुशी में पार्टी से लौट रही थीं. गार्गी एक-एक करके सभी को छोड़ने जा रही थी. लेकिन, तेजपुर के पास नशे की वजह से उसने ब्रेक की जगह एक्सीलिटर दबा दिया. एक्सीलिटर दबाते की कार अनियंत्रित हो गई. कार डिवाइडर से उछलकर रोड के दूसरी तरफ बाइक से जा रहे डिलीवरी बॉय देवीलाल पर चढ़ गई. युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज : बताया जा रहा है कि कार इंदौर की संचय G-39, MIG कॉलोनी में रहने वाले नितिन माहेश्वरी के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार में मौजूद 3 लड़कियां ट्रेजर टाउनशिप में रहती हैं. हादसे के वक्त लड़कियां बहुत ज्यादा नशे में थीं. पुलिस ने कार की ड्राइवर गार्गी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. मामले को लेकर राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि कार सवार युवतियां विजय नगर से राजेंद्र नगर की तरफ जा रही थीं. उनकी कार तेजपुर के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें एक टू-व्हीलर सवार की मौत हो गई. उसके साथी ने एफआईआर लिखवाई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ मामले की फिलहाल जांच की जा रही है.
इंदौर की इस खबर पर भी डालें नजर : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के इंदौर में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन शुरू किया. इसके लिए महाराजा यशवंत राव हॉस्पटिल, पीसी सेठी हॉस्पिटल, मांगीलाल चूरिया हॉस्पिटल, बाणगंगा सरकारी हॉस्पिटल और नंदा नगर प्रसूति गृह सेंटर बनाए गए थे. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन सुबह 9 बजे से शुरू किया गया. दोपहर 2 बजे तक 200 महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई. विभाग के मुताबिक, वैक्सीनेशन से पहले महिलाओं को समझाइश और काउंसलिंग की गई. बताया जाता है कि इंदौर में अभी तक 3 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. जबकि, अभी करीब 67 हजार को पहला डोज लगाया जाना है.

Related posts

De la Crypto à la Victoire : Stratégies Gagnantes d’un Casino Bitcoin

Roulette européenne en ligne : comment elle dépasse Las Vegas et maximise vos possibilités de jackpot

Ποιοι Τυποποίηση Του Μετρικό Υπάρχουν Μη Δεσμευμένο Στον JLPH Καζίνο ; Win Legends ◦ κράτος μέλος της Ευρωπαϊκής Ένωσης Bet Now

Leave a Comment